×

हनीमून के लिए इससे अच्छी कोई जगह नहीं, यकीन न हो तो देख लें

मनाली -कुल्लू मनाली चारों ओर हरे-भरे वन तथा हिमाच्छादित पहाड़ों की चोटियाँ हैं। यहाँ प्राकृतिक दृश्य मनमोहन है। मनाली हनीमून के लिए सबसे उपयुक्त डेस्टिनेशंस में से एक है।यहां पर खूबसूरत फूलों के बगीचे है जो आप का मन मोह लेंगे|

Shivakant Shukla
Published on: 22 Jan 2020 11:16 AM GMT
हनीमून के लिए इससे अच्छी कोई जगह नहीं, यकीन न हो तो देख लें
X

नई दिल्ली: शादी के बाद कपल हनीमून का प्लान करते हैं। करें भी, क्यों नहीं! यही वो समय होता है जब पति-पत्नी को एक-दूसरे के साथ समय बिताने को मिलता है। ताकि दोनों एक दूसरे के बारे में जान सकें। तो अगर आपकी शादी होने वाली है और आप हनीमून की प्लानिंग कर रहें हैं, तो आज हम आपको बतायेंगे भारत के कुछ मशहूर हनीमून डेस्टिनेशंस के बारे में जहां घूमने के बाद आपको जन्नत का अनुभव होगा|

गोवा-

गोवा हमारे भारत के सबसे फेवरेट हनीमून डेस्टिनेशंस में से एक है। गोवा में आपको एक-दूसरे के हाथ थामे कई जोड़े मिल जाएंगे,तो आप भी यहां पर जाकर अपने हमसफ़र के साथ मस्ती कर सकते हैं, गोवा में आपके लिए वह सबकुछ है जो आपको हनीमून को यादगार बनायेगा। गोवा में ऐसा बहुत कुछ है, जो आपको बार-बार प्यार में डूबने के लिए मजबूर कर देगा और आपके शादी के जोश को कभी कम नहीं होने देगा।

अगर आप चाहें तो क्रूज पर कैंडल लाइट डिनर और नाच-गाने का भी भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। गोवा की नैसर्गिक सुंदरता के साथ स्वच्छंद और उन्मुक्त जीवन आपके हनीमून में जैसे रोमांस का लजीज तड़का लगा देगा।

अंडमान (नील आइलैंड)-

हनीमून पर जाने के लिये अंडमान बेहद खूबसूरत जगह है क्योंकि यहां के स्वर्ग जैसे बीचेस आपको और कहीं नहीं मिलेंगे। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। समुद्री तट को छूती सूर्य की किरणें, इतिहास की झलक और विश्व-स्तरीय पानी के खेल, अंडमान को हनीमून के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं।

यहां पर जब आप अपने पार्टनर के साथ खिड़की के बाहर झांककर लाइटहाउस की चमक को आस-पास के द्वीपों पर पड़ते हुए देखेंगे तो आपको खूबसूरत सा एहसास होगा। अंडमान में यादगार पलों को संजोने के लिए हर कपल को ठहरने की अच्छी जगह मिल जाती है।

मनाली

मनाली -कुल्लू मनाली चारों ओर हरे-भरे वन तथा हिमाच्छादित पहाड़ों की चोटियाँ हैं। यहाँ प्राकृतिक दृश्य मनमोहन है। मनाली हनीमून के लिए सबसे उपयुक्त डेस्टिनेशंस में से एक है।यहां पर खूबसूरत फूलों के बगीचे है जो आप का मन मोह लेंगे|

बादलों को छूते पहाड़ जिनके बीच से कल-कल करते झरने, नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण मनाली नवविवाहितों के लिए एक शानदार और आकर्षक हनीमून स्पॉट है। कुल्लू घाटी में स्थित मनाली की वादियों की तो बात ही निराली है, जहां सर्दियों के मौसम में पूरे इलाके में बर्फ की सफेद चादर बिछ जाती है।

माउंट आबू-

यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक जगह हैं।बता दे कि जैसे कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहते हैं, वैसे ही माउंट आबू को 'राजस्थान का स्वर्ग' कहा जाता है। नीलगिरि की पहाड़ियों पर बसे माउंट आबू की भौगोलिक स्थिति, वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता राजस्थान के अन्य शहरों से एकदम अलग और मनोरम है।

यहां की नक्की झील एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। यहां नक्की का मतलब है नख यानी नाखून। दरअसल, इस झील के बारे में मान्यता है कि एक हिन्दू देवता ने अपने नाखूनों से खोदकर यह झील बनाई थी। इसलिए इसे 'नक्की' नाम से जाना जाता है।

दार्जिलिंग

'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम से मशहूर दार्जिलिंग हमेशा से एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। यह शहर सिर्फ चाय के लिये ही नहीं बल्कि अपने खूबसूरत वादियों के लिये भी जाना जाता है। यहां पर दूर-दूर तक फैले हरी चाय के खेत देख कर लगता है मानो धरती पर हरी चादर बिछी हो। एक समय दार्जीलिंग अपने मसालों के लिए मशहूर था लेकिन अब चाय के लिए ही ये विश्‍व स्‍तर पर जाना जाता है। यहां स्थित प्रत्‍येक चाय उद्यान का अपना-अपना इतिहास और अपनी खासियत है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story