×

देश के इन जगहों पर नहीं लिया रफ्तार का मजा, तो फिर क्या किया, इस हॉलिडे ना करें 'मिस'

चाहे कितनी भी बड़ी-बड़ी गाड़ियों हो, BMWहो या मर्सिडीज इन सब को चलाने या इसमें सफर करने से ज्यादा मजा कुछ लोगों को बाइक चलाने में आता है। कुछ लोग तो लॉन्ग ड्राइव में भी बाइक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे पैसनेट लोगों के लिए ये जगहें खास है जहां बाइक लवर्स जाकर बाइकिंग का मजा ले सकते हैं।

suman
Published on: 14 Dec 2019 5:44 AM GMT
देश के इन जगहों पर नहीं लिया रफ्तार का मजा, तो फिर क्या किया, इस हॉलिडे ना करें मिस
X

जयपुर:चाहे कितनी भी बड़ी-बड़ी गाड़ियों हो, BMWहो या मर्सिडीज इन सब को चलाने या इसमें सफर करने से ज्यादा मजा कुछ लोगों को बाइक चलाने में आता है। कुछ लोग तो लॉन्ग ड्राइव में भी बाइक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे पैसनेट लोगों के लिए ये जगहें खास है जहां बाइक लवर्स जाकर बाइकिंग का मजा ले सकते हैं। मस्त मौसम, अच्छी सड़क और बाइक का सफर किसको अच्छा नही लगता है। भारत में ऐसी कई जगह हैं जहां आपका मन बाइक पर लॉन्ग राइड पर जाने को करेगा। कहीं रोड के दोनों ओर समंदर तो कहीं रेगिस्तान। बाइक का सफर होता ही ऐसा है कि मन नहीं भरता। जानते हैं उन जगहों जहां बाइकिंग का मजा लेने जाएं...

यह पढ़ें...पर्यटन: इंडिया में एक नहीं दो कश्मीर है, दूसरा है यहां, नहीं सुना होगा इसके बारे मे

*बाइकिंग के लिए लद्दाख सबसे अच्छी जगहों में से एक है।घुमावदार सड़क, कहीं कहीं झीलें पहाड़ और कभी-कभी होने वाली लैंडस्लाइड आपकी चुनोतियों को और बढ़ा देंगी। इस रूट पप मनाली रोहतांग पास, दारचा, लेह, खरदुंगला घूम सकते हैं। जून से अक्टूबर का महिना इस रूट पर बाइकिंग के लिए सबसे बढ़िया रहता है।

*स्पीति वैली हिमाचल प्रदेश में है जो लगभग लद्दाख जैसी ही है।यहां पर भारत के कुछ सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बसे गांव जैसे किब्बर,काजा घूमें जा सकते हैं।पिन वैली भी इस रूट पर है। शिमला, सांगला, चिटकुल, किन्नोर, रिकोंगपियो, कालपा, ताबो, काजा, केलांग इस रूट पर आते हैं।

*अरूणाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता बाइक से ना देखा तो फिर क्या देखा। बोमडिला,दिरांग,तवांग जीरो,परसुराम कुंड,नामदपा राष्ट्रीय पार्क बाइक के रूट पर आते हैं।मार्च से मई और अक्टूबर नवम्बर यहां बाइकिंग के लिए ठीक महीने हैं।

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर कोली हिल्स पूर्वी घाट पर तमिलनाडू में है।यहां तकरीबन सत्तर सर्पिलाकार मोड हैं जहां बाइक चलाना एक अलग ही अनुभव होता है।यहां अगाया गंगाई वाटरफाल भी देखने लायक है।

*राजस्थान की संस्कृति से रूबरू होने का सबसे बेहतरीन माध्यम जयपुर- जैसलमेर के इन इलाकों में बाइकिंग करना होगा।रेत के रोगों के बीच बाइक चलाना बहुत ही मजेदार अनुभव होता है।

यह पढ़ें...यहां मिलता है फ्री में लजीज खाना! क्या आप जानते हैं इसके बारे में?

suman

suman

Next Story