×

कौशांबी: जिला अस्पताल की ऑक्सीजन पाइप काट ले गए चोर, मुश्किल में मरीज

कौशांबी जनपद के जिला अस्पताल की ऑक्सीजन पाइप चोर काट ले गए जिसके मरीजों को सांस लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Shashi kant gautam
Published By Shashi kant gautam
Published on: 7 April 2021 12:21 PM GMT
Thieves cut oxygen pipe in koushambi district hospital
X

Thieves cut oxygen pipe: (Photo-Social Media)


कौशांबी: उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी में चोर बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। हौसला बुलंद चोरों ने मंझनपुर मुख्यालय के जिला अस्पताल से ऑक्सीजन का पाइप काट ले गए। पाइप लाइन कटने से सप्लाई ठप हो गई। गंभीर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हुई तो अस्पताल प्रशासन को मामले की जानकारी हुई। आनन फानन में अस्पताल प्रशासन ने गंभीर मरीजों को छोटे ऑक्सीजन का सिलेंडर लगवाया।

गंभीर मरीजों को छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर लगवाए गए

सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। पुलिस ने तहरीर पाकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने बताया कि चोर आक्सीजन का पाइप काट ले गए हैं। सप्लाई बंद होने पर गंभीर मरीजों को छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर लगवा दिया गया।


जिला अस्पताल की ऑक्सीजन पाइप चोर काट ले गए

मंझनपुर मुख्यालय के जिला अस्पताल के इमरजेंसी सहित सभी वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई करने वाले पाइप को चोर बीती रात काट ले गए। पाइप कटने से ऑक्सीजन की सप्लाई ठप हो गई। गंभीर मरीजों को जब ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं मिली तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। उनके तीमारदारों ने चिकित्सकों से मामले की शिकायत की। इस पर चिकित्सक बेड़ों के पास पहुंचे और मॉनिटर को देखा तोऑक्सीजन की सप्लाई ठप हो गई। काफी देर तक वह इधर-उधर देखते रहे। लेकिन पाइप लाइन कटे होने की जानकारी नहीं मिली। इस पर उन्होंने सीएमएस को मामले की जानकारी दी।


मुकदमा दर्ज

डॉ. दीपक सेठ, सीएमएस, जिला अस्पताल के निर्देश पर अस्पताल में रखे छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजों को लगाए गए। सुबह जब अस्पताल परिसर के बाहर देखा गया तो ऑक्सीजन की पाइप लाइन कटी होने की जानकारी हुई। सीएमएस भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को ऑक्सीजन पाइप लाइन चोरी होने की जानकारी दी। सूचना के बाद कोतवाल मनीष कुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने छानबीन की उसके बाद तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story