×

UP के सैनिकों को वीरता पुरस्कारों में मिलेगी बढ़ोत्‍तरी, 30% बढ़ी राशि

Admin
Published on: 30 April 2016 1:32 PM GMT
UP के सैनिकों को वीरता पुरस्कारों में मिलेगी बढ़ोत्‍तरी, 30% बढ़ी राशि
X

लखनऊ: सरकार ने सैनिकों को वीरता पुरस्कारों में एकमुश्त व प्रतिवर्ष दी जाने वाली धनराशि में बढ़ोत्तरी की है। यह सरकार द्वारा दिए जा रहे सभी 11 वीरता पुरस्कारों पर लागू होगा। ब्रिगेडियर अमूल्य मोहन के मुताबिक वीरता पुरस्कारों में दी जाने वाली धनराशि में लगभग 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है।

शौर्य का प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को राज्य सरकार भी देती है नकद पुरस्कार

यूपी के रहने वाले जल, थल, वायु सेना और सीमा सुरक्षा बल के युद्ध क्षेत्र में शौर्य का प्रदर्शन करने वाले सैनिकों को राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार दिए जाते हैं। ऐसे सैनिकों को राज्य सरकार भी नकद पुरस्कार और भूमि के बदले नकद धनराशि देती है। इन दिए जाने वाले पुरस्कारों की धनराशि में सरकार ने बढ़ोत्तरी की है।

इन वीरता पुरस्कारों में बढ़ी धनराशि

पदक का नाम एकमुश्त धनराशि 30 वर्षों तक वार्षिकी

परमवीर चक्र 32,50,000 1,95,000

महावीर चक्र 19,50,000 1,48,200

वीर चक्र 13,00,000 85,800

सेना/नौसेना/वायुसेना मेडल 39,000 6,240

मेन्शन—इन—डिस्पैच 32,500 3,900

सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल 1,95,000 7,800

उत्तम युद्ध सेवा मेडल 1,62,500 6,500

युद्ध सेवा मेडल 52,000 5,200

परम विशिष्ट सेवा मेडल 1,49,500 7,020

अतिविशिष्ट सेवा मेडल 74,100 6,240

वि​शिष्ट सेवा मेडल 29,900 3,900

Admin

Admin

Next Story