×

आज से पहले कभी नहीं सुना होगा, इस मुर्गी ने दिया सीधे चूजे को जन्म

ओडिशा के नुआपाड़ा जिले का जहां एक मुर्गी ने बिना अंडा दिए सीधे चूजें को ही जन्म दे दिया।

Newstrack
Published on: 7 July 2020 6:34 AM GMT
आज से पहले कभी नहीं सुना होगा, इस मुर्गी ने दिया सीधे चूजे को जन्म
X

ओडिशा: बचपन से हम सब लोग एक सवाल सुनते हुए आ रहे है कि क्या पहले अंडा आया या मुर्गी ? इसका जवाब शायद ही किसी को आज तक मिला हो लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसको सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे।

सोनीपत: दो पुलिसकर्मियों की हत्या केस में आरोपी नीरज और विकास गिरफ्तार

मुर्गी ने बिना अंडा दिए सीधे चूजें को जन्म

ये मामला है ओडिशा के नुआपाड़ा जिले का जहां एक मुर्गी ने बिना अंडा दिए सीधे चूजें को ही जन्म दे दिया। जी हां आपने सही सुना। दरअसल, ओडिशा में नुआपाड़ा जिले के इच्छापुर गांव में रहने वाले अंबिका मांझी के घर एक मुर्गी ने अंडे की जगह चूजे को जन्म दिया। हालांकि, जन्म के 10 मिनट बाद ही चूजे की मौत हो गई।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक इस शख्स की मुर्गी ने कुल 9 अंडे दिए थे जिसे व सेक रही थी। थोड़ी देर बाद मुर्गी अचानक से कुछ दूर जाकर बैठ गई। मुर्गी को उसी स्थान पर ज्यादा देर तक बैठे देख, लोगों को लगा कि वो अंडे दे रही होगी। लेकिन मुर्गी अंडे की जगह सीधे चूजे को जन्म दे दी, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए।

10 मिनट बाद ही हुई चूजे की मौत

मुर्गी के पास चूजे को देखकर लोगों को यकीन नहीं हुआ। इसके बाद लोगों ने आसपास देखा की कहीं कोई टूटा हुआ अंडा तो नहीं है, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए। हालांकि जन्म के 10 मिनट बाद ही चूजे की मौत हो गई।

वही के जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. त्रिलोचन ढल ने कहा कि, वो अपने जीवन में ऐसी घटना पहली बार देख रहे हैं। डॉ. त्रिलोचन ढल ने बताया कि हो सकता है मुर्गी के प्रजनन तंत्र में ही वो अंडा बाहर आने की जगह विकसित हो गया होगा, जिससे चूजे का जन्म हो गया।

कानपुर शूटआउट: शक के दायरे में 200 पुलिसकर्मी, खंगाले जा रहे हैं कॉल डिटेल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story