×

Jhansi News: रानी लक्ष्मीबाई की नगरी में पराक्रम दिखा रही है ये महिला पुलिस अधिकारी

Jhansi News: महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती के बावजूद भी उन्हें अहम जिम्मेदारी बहुत कम ही मिलती हैं, लेकिन यूपी सरकार ने एक पहल की है, जिसके तहत महिला पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

B.K Kushwaha
Published on: 20 Feb 2024 8:15 AM GMT (Updated on: 20 Feb 2024 10:46 AM GMT)
Uttar Pradesh
X

रानी लक्ष्मीबाई की नगरी source: social media 

Jhansi News: पुलिस और सेना में हमेशा से ही पुरुषों का वर्चस्व रहा है। पुलिस विभागों में महिलाओं की तैनाती की परंपरा बहुत बाद में शुरु हुई है। महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती के बावजूद भी उन्हें अहम जिम्मेदारी बहुत कम ही मिलती हैं, लेकिन यूपी सरकार ने एक पहल की है, जिसके तहत महिला पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। वर्दी में महिला और पुरुष के बीच भेदभाव को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। यही वजह है कि अब हर जिले में एक थाने का एसएचओ महिला इंस्पेक्टर को बनाया जा रहा है। इसका फायदा दिखना भी शुरु हो गया। पहले की तुलना में पीड़ित महिलाओं की सुनवाई बढ़ गई है। दूसरी तरफ अपराधी भी महिलाओं की ताकत समझ गए हैं।

झाँसी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी में सीओ सदर स्नेहा तिवारी, सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा, सकरार थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश कुमारी और महिला थानाध्यक्ष किरन रावत अपना पद संभाले हुए हैं। यह लोग महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी में बहुत मेहनत और लगनशील होकर महिलाओं का प्रतिनिधितत्व कर रही हैं। कार्यालय या थाना पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की हर संभव मदद करती है।

 सीओ सदर स्नेहा तिवारी source: Newstrack


महिलाएं समाज के किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैः सीओ सदर

उत्तर प्रदेश लोकसभा आयोग के माध्यम से प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) में 2012 बैच में डिप्टी एसपी के रुप में चयनित सीओ सदर स्नेहा तिवारी मूल्यतः मिर्जापुर की निवासी है। उन्होंने दूसरे प्रयास में पीसीएस की परीक्षा पास की। इसके पूर्व बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। उसके बाद बीएड की शिक्षा प्राप्त की। उनकी पहली पोस्टिंग बनारस में हुई और झाँसी में 2021 से कार्यरत है। झाँसी में सीओ सदर के पूर्व वे सीओ मोंठ, सीओ मऊरानीपुर, सीओ लाइन, नोडल स्टूडेंट पुलिस कैडेट, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, मिशन शक्ति और सीओ चुनाव के पद पर बखूबी काम किया हुआ है और उनकी सक्रियता व मॉनीटरिंग के कारण सर्किल के सभी थाने पिछले छह माह से आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में नंबर एक पर है।

सीओ सदर स्नेहा तिवारी के अनुसार महिलाएं समाज के किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। उनके लिए कोई काम असंभव नही है। भारत देश ही नहीं अपितू विश्व में अपनी वीरता और शौर्य के लिए प्रसिद्ध झाँसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी झाँसी में प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न दायित्व पर महिला शक्ति ही संभाले हुए हैं।

 इंस्पेक्टर सरिता मिश्रा source: Newstarck


कानून व्यवस्था बनाकर रखना पहली प्राथमिकताः सरिता मिश्रा

महिला इंस्पेक्टर सरिता मिश्रा ने बताया कि उन्होंने सदर बाजार थाने की जिम्मेदारी संभाली है। यह एकदम अलग अनुभव है। उन्होंने आमजन को भरोसा दिया कि वह पूरी जिम्मेदारी से पद का निर्वहन करेंगी और कानून व्यवस्था बनाकर रखेंगी। उनका कहना है कि उनकी पहली पोस्टिंग 9 जनवरी 2023 को हुई थी। इसके अलावा कानपुर कमिश्नरी में जूही चौकी प्रभारी, आनंदपुरी चौकी प्रभारी, गोविन्द नगर स्थित फैक्ट्री चौकी प्रभारी, नौबस्ता चौकी प्रभारी, किदवई नगर के पिंक चौकी प्रभारी, नजीराबाद चौकी प्रभारी, हनुमंत बिहार स्थित नौबस्ता चौकी प्रभारी, शिवराजपुर के महाराजपुर स्थित चकेरी चौकी प्रभारी के पद पर तैनात रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण पुलिस चौकी पिंक चौकी मानी जाती है। इस चौकी में दो साल उनकी पोस्टिंग रही है। उनका कहना है कि उनका सिलेक्शन महिला आरक्षी के पद पर 1998 में हुआ था। इसके बाद वह 2007 में मुख्य आरक्षी, 2010 में उपनिरीक्षक और 2023 में इंस्पेक्टर के पद पर सिलेक्शन हुआ। अक्टूबर 2023 में पहली बार इंस्पेक्टर बनी हूं। उनका कहना है कि 1999 से 2010 में अयोध्या में पोस्टिंग रही हैं।

SHO महिला थाना किरन रावत source: Newstarck


नारी शक्ति ने हमेशा ही समाज को बेहतर दिशा देने का किया है कामः किरन रावत

नारी शक्ति ने हमेशा ही समाज को बेहतर दिशा देने का काम किया है। पुलिस विभाग में ही कार्यरत महिलाएं तो अपनी दोहरी जिम्मेदारियां का वहन कर रही हैं। इसी का नतीजा यह है कि महिला थाना का चार्ज सीओ किरन रावत के हवाले हैं। श्रीमती किरन रावत को 20 सिंतबर 2023 को महिला थाना का प्रभारी बनाया गया था। पांच माह बीत जाने के बाद महिला थाना में महिलाओं को अच्छा न्याय मिल रहा है। महिला थाना में शनिवार को आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केंद्र में महिला थाना पुलिस ने टूटे हुए परिवारों को मिलाया है। इसकी हर जगह प्रशंसा की गयी। महिला पुलिस की इस पहल के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों व गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति-पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुए रहने को तैयार हुये।

आपको बतादें कि किरन रावत की पहले पोस्टिंग 15 अगस्त 2019 को आगरा के एत्मादपुर में हुई थी। इसके बाद वह थाना हरीपर्वत में 2020, नाई का मंडी में एसआई के पद पर सन 2021 और कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी 2023 में रही है। इसके बाद झाँसी स्थानांतरण हो गया था। वर्तमान में वह झाँसी के महिला थाना प्रभारी है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story