×

हजार 500 के पुराने नोट मिलने का विडियो वायरल, पुलिस जाँच में जुटी

Shivakant Shukla
Published on: 31 Jan 2019 9:40 AM GMT
हजार 500 के पुराने नोट मिलने का विडियो वायरल, पुलिस जाँच में जुटी
X

कानपुर: यहां पर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक लड़के के हाथ में 1000 और 500 के पुराने नोट है। लड़के का कहना है कि संजय वन पार्क में गुरुवार सुबह दो से ढाई लाख रूपए की पुरानी करेंसी कूड़े के ढेर में पड़ी थी।

पार्क में सुबह मोर्निंग वाक करने आए लोग नोट उठाकर ले गए है। जब यह वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगा तो वो सक्रिय हो गई। मौके पर जाँच करने भी पहुची लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा।

ये भी पढ़ें— देश में दो बच्चों के लिए कानून बनाया जाना चाहिए : बाबा रामदेव

किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित संजय वन चेतना केंद्र है जहा पर बड़ी संख्या में सुबह लोग मोर्निंग वाक करने के लिए आते है। वायरल वीडियो में लड़का बता रहा है कि संजय वन में पुराने हजार और पांच सौ के नोट पड़े थे। जिसे हम लोग उठाकर कर लाए है कूड़े के ढेर में लगभग दो से ढाई लाख रूपए पड़े थे। मेरे हाथ में इतने ही रूपए लगे है यह लगभग 30 से 35 हजार रूपए है। वहा पर बहुत से लोग थे जो पूरे नोट उठाकर ले गए है। उसने यह भी बताया कि वहां पर पुलिस नहीं थी और न ही उसे जानकारी है।

ये भी पढ़ें— पोस्टर वार: विनाश के रथ पर मोदी-शाह, ‘यूपी को सपा-बसपा का साथ पसंद है’

सीओ बाबुपुरवा अजीत कुमार रजक के मुताबिक पुलिस जानकारी मिली है कि किदवई नगर के संजय वन में एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट मिले है। चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया था लेकिन वहा पर कोई व्यक्ति नही मिला है। एक वायरल वीडियो में बच्चे के हाथ में पुराने नोट है ,उसकी विषय में भी जानकारी की जा रही है। जैसे ही कोई जानकारी मिलती है उसी आधार पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें— बर्खास्ती पर बोलीं चंदा कोचर, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के फैसले से निराश और दुखी

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story