×

मेरठ: कांवड़ यात्रा पर आतंकी साये का खतरा, पुलिस प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

By
Published on: 6 July 2017 6:12 AM GMT
मेरठ: कांवड़ यात्रा पर आतंकी साये का खतरा, पुलिस प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
X

मेरठ: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल भारी संख्या में तैनात होगा। उधर खूफिया विभाग की ओर से आतंकी साया होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी संगठन गड़बड़ी फैला सकता है।

दिल्ली-एनसीआर के आस-पास गड़बड़ी फैला सकता है आतंकी संगठन

-10 जुलाई को श्रवण मास शुरू हो जाएगा। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।

-आंतकी संगठन को देखते हुए कई राज्यों हरियाणा, दिल्ली, यूपी पुलिस सतर्क हो गया है।

-बताया जा रहा है कि खूफिया तंत्र की ओर से प्रशासन को संकेत दिया गया है कि आतंकी संगठन दिल्ली के आसपास गड़बड़ी फैला सकते हैं।

-आतंकी साए का देखते हुए मेरठ से हरिद्वार तक पुलिस पीएसी के साथ सेना भी मोर्चा संभालेगी।

बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

-शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए हाइवे पर बनने वाली अस्थायी चैकियों के लिए जगह को भी चिन्हित किया गया है।

-डीएम समीर वर्मा ने कांवड़ मार्ग नहर पर जितने पुल है, उसके दोनों तरफ नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक दो रस्सियां लगवाने के निर्देश दिए हैं।

-सलावा रजवाहा मार्ग पर झाड़ियों, उन्होंने जल्द व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी है।

-एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। हाइवे पर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

Next Story