×

Mission 2024: लोकसभा में अब होंगे तीन भोजपुरी दिग्गज कलाकार, मनोज तिवारी, रविकिशन के बाद अब निरहुआ भी

Lucknow: लोकसभा चुनाव के पहले अब भाजपा के पास तीन भोजपुरी फिल्म स्टार हो गए हैं जो पूर्वाचंल में बेहतरीन चुनावी माहौल बनाने का काम करेगें।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 26 Jun 2022 1:24 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X
रवि किशन, दिनेश लाल यादव व मनोज तिवारी। (Social Media)

Lucknow: दो साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के पहले अब भाजपा (BJP) के पास तीन भोजपुरी फिल्म स्टार हो गए हैं जो पूर्वाचंल में बेहतरीन चुनावी माहौल बनाने का काम करेगें। आजमगढ़ में आज दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) के सांसद बनने के बाद अब पार्टी के पास तीन फिल्म स्टार सांसद हो गए हैं। इसके पहले गोरखपुर के रविकिशन (Ravi Kishan of Gorakhpur) और और दिल्ली पूर्वी से मनोज तिवारी (Manoj Tiwari from Delhi East) सांसद हैं।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

अभिनेता सांसद दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ का जन्म गाजीपुर जिले के एक छोटे से गांव टंडवा में हुआ था। वह शुरूआती दिनों में स्टेज में बिरहा गीत गाया करते थे। इनके बडे़ भाई विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) भी बिरहा गीत गाते थे। उन्ही से प्रेरणा लेकर दिनेश लाल यादव भी इसी क्षेत्र में उतरे। बाद में लोकप्रियता बढ़ने पर वह भोजपुरी फिल्मों में काम करने लगे। निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ रिक्षावाला' बेहद सफल रही। इसके बाद फिर तो उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। उनकी इसी लोकप्रियता का फायदा उठाकर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ उन्हे मैदान में उतार दिया पर वो चुनाव हार गए। पर इस बार उपचुनाव में लगातार मेहनत करते हुए लोकसभा के लिए अपना रास्ता तय कर लिया है।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)

भोजपुरी फिल्मों में एक बड़ा नाम अभिनेता सांसद मनोज तिवारी (MP Manoj Tiwari) का भी है। भोजपुरी गायकों में षुमार मनोज तिवारी ने पहली बार 2003 में फिल्म ससुरा बड़ा पैसे वाला में काम किया तो यह फिल्म हिट हुई और मनोज तिवारी गायकी के बाद एक अच्छे अभिनेता भी साबित हुए। इसके बाद मनोज ने कई फिल्मों में काम किया। कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम किया। मगर 2009 आते आते उनका राजनीति से जुड़ाव हो गया। वह गोरखपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पर भाजपा के योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से चुनाव हार गए। फिर उन्होंने सपा का साथ छोड़कर भाजपा के साथ चलने का फैसला लिया और 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडकर सांसद बने।

रवि किशन (Ravi Kishan)

रवि किशन (Ravi Kishan) भी भोजपुरी और हिन्दी फिल्मों के बेहतरीन अभिनेता सांसद है। वह उसी लोकसभा सीट गोरखपुर से सांसद है जहां से पूर्व में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) लगातार पांच बार सांसद होते रहे हैं। वह पूर्व में म्युजिक एल्बम में आया करते थें पर धीरे- धीरे अपने अभिनय के दम पर उन्होंने हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों में अच्छा मुकाम बनाया। वह 2014 के आसपास कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए। इसके पहले समाजवादी पार्टी की सरकार (SP Government) में यूपी में फिल्म प्रमोशन के लिए कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से भी मिलते रहे। लेकिन बाद में यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले वह भाजपा में शामिल हो गए और फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में वह गोरखपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी बने। इस चुनाव में उन्हे भारी जीत मिली और वह लोकसभा के सदस्य बन गए।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story