×

UP के इन जिलों में खुलेंगे नए विश्वविद्यालय, जानिए क्या होगा नाम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश में 3 नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना सम्बन्धी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भूमि की व्यवस्था शीघ्र करते हुए कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ायी जाए।

Dharmendra kumar
Published on: 26 May 2020 3:14 PM GMT
UP के इन जिलों में खुलेंगे नए विश्वविद्यालय, जानिए क्या होगा नाम
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश में 3 नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना सम्बन्धी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भूमि की व्यवस्था शीघ्र करते हुए कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ायी जाए, जिससे इन विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा सके। यह विश्वविद्यालय हैं-राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़, राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ तथा राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर।

यहां अपने सरकारी आवास पर सम्पन्न एक बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध हो चुकी है। प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता के मद्देनज़र , शेष 2 राज्य विश्वविद्यालयों के लिए भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें...बिहार बोर्ड के टॉपर हिमांशु राज को फ्री IIT की कोचिंग: आर.के.सिन्हा

उन्होंने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के लिए उपलब्ध 38 एकड़ के अतिरिक्त अन्य 12 एकड़ भूमि की व्यवस्था शीघ्र की जाए। इसी प्रकार राज्य विश्वविद्यालय, सहारनपुर के लिए उपयुक्त भूमि का चयन शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि की व्यवस्था के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए, जिससे शीघ्र ही शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ किया जा सके।

यह भी पढ़ें...यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 IPS अफसरों के तबादले, प्रशांत कुमार को मिला प्रमोशन

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा मोनिका गर्ग, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल तथा सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार उपस्थित थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story