Chandauli News: 12वीं की छात्रा से तीन हैवानों ने किया गैंगरेप... साथी युवक को पेड़ से बांधा

Chandauli News: पीड़िता के साथी युवक ने विरोध किया तो उसे रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद तीनों दरिंदों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Aug 2024 4:24 AM GMT
Chandauli News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Chandauli News: चंदौली जनपद के नौगढ़ थाना क्षेत्र के जयमोहनी जंगल में तीन दरिंदे युवकों ने नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप किया। किशोरी एक युवक के साथ बाइक से गहिला बाबा मंदिर के दर्शन कर लौट रही थी। इस दौरान दरिंदो ने रास्ते में उन्हें रुकवा लिया। इसके बाद नाबालिग लड़की के साथी युवक को पेड़ से बांध दिया। युवक को पेड़ से बांधने के बाद दरिंदों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। इससे लड़की बेहोश हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद दरिंदे वहां से फरार हो गए। वहीं, होश में आने पर पीड़िता ने साथी युवक को पेड़ से खोला।

मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी किशोरी

जानकारी के मुताबिक सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज की रहने वाली 17 साल की किशोरी 12वीं की छात्रा है। बीते गुरुवार को वह मद्धुपुर स्थित कॉलेज में पढ़ने गई थी। यहां से वह गांव के युवक के साथ बाइक से चंदौली जनपद के नौगढ़ स्थित गहिला बाबा मंदिर में दर्शन के लिए चली गई। दर्शन-पूजन के बाद वह युवक के साथ वापस लौट रही थी। इस दौरान मंदिर से करीब 100 मीटर दूर जयमोहनी पोस्ता गांव के जंगल में गांव के ही रहने वाले 3 युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद किशोरी के साथ गंदी हरकतें करने लगे। युवक ने विरोध किया तो उसे रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद तीनों दरिंदों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया।

दरिंदो की हैवानियत से लड़की बेहोश हो गई। होश में आने पर पीड़िता ने युवक की रस्सी खोली। इसके बाद दोनों घर पहुंचे। किशोरी ने परिवार को आपबीती बताई। किशोरी के पिता ने नौगढ़ थाने में शुक्रवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मामले में जानकारी देते हुए एसओ कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक, सुनील और शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story