×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Aaj ka Mausam : सूबे में अगले तीन दिनों तक आंधी- तूफान और बारिश का अनुमान, पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, रात्रि भी गर्म रहने की संभावना है। यहां आज यानी 23 मई का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 23 May 2024 1:34 AM GMT
UP Weather Update
X

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj ka Mausam 23 May 2024 : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सुबह होते ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलती है, दोपहर में हीटवेव अपना कहर दिखाना शुरू कर देती है। यही नहीं, रात्रि भी गर्म हो रही है, जिससे आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आमजन को सचेत रहने की आवश्यकता है। सूबे के तापमान में हर रोज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, फिलहाल गर्मी से अभी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान में अभी और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, रात्रि भी गर्म रहने की संभावना है। यहां आज यानी 23 मई का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक आंधी तूफान के साथ बारिश की फुहार पड़ने की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, पश्चिमी यूपी में मौसम का तेवर बरकरार रहेगा। यहां हीटवेव आपको परेशान कर सकती है। इसके साथ 30 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।

सूबे का तापमान पहुंचा 48 डिग्री

उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के आस-पास पहुंच चुका है। सूबे के बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी, बलिया, बहराइच, उरई और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहा है। इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, गाजीपुर, बस्ती, झांसी और हमीरपुर में 43 से 46 डिग्री के आसपास है।

आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा वाराणसी,चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर,बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, और अयोध्या में अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान और हल्की-फुल्की बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story