×

UP: आंधी और बारिश से 19 लोगों की मौत, पीड़ितों को 4-4 लाख मुआवजा देगी सरकार

उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार रात आई आंधी-बारिश के चलते हादसों व बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें मैनपुरी के 6, एटा व कासगंज के 3-3 और मुरादाबाद, महोबा, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, बदायूं व फर्रुखाबाद के 1-1 लोग शामिल हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 7 Jun 2019 6:23 AM
UP: आंधी और बारिश से 19 लोगों की मौत, पीड़ितों को 4-4 लाख मुआवजा देगी सरकार
X

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने आंधी तूफान से प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए नुकसान का आंकड़ा जारी किया है। आंधी तूफान के चलते प्रदेश में कुल 19 लोगों की जान चली गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इनमें सबसे अधिक नुकसान मैनपुरी जिले में हुआ है जहां 6 लोगों की मौत की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें...जीत के बाद पहली बार वायनाड जाएंगे राहुल, लोगों का करेंगे आभार व्यक्त

एटा और कासगंज में तीन तीन लोगों की मौत हुई है। यहां भी आंधी तूफान के चलते पशुओं की जाने गई हैं। राज्य सरकार ने दैवीय आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को चार चार लाख की आर्थिक मदद कराने की बात कही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनपुरी, कासगंज, एटा में आज आए आंधी-तूफान से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने को कहा हैं।

यह भी पढ़ें...फिर भड़कीं ममता दीदी, कहा- बंगाल में आतंक का माहौल बना रही है BJP

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी। इस दैवीय आपदा के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल वितरित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घण्टे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने राज्य आपदा मोचक निधि से पीड़ितों को वित्तीय मदद उपलब्ध कराने को कहा हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलाधिकारी अपने-अपने जनपद में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करें। तथा फसल क्षति का 48 घण्टे के भीतर सर्वे कराए। जिन किसानों की बोई गई फसलों में 33 प्रतिशत से अधिक की क्षति हुई है, ऐसे प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित किया जाए। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!