TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Aaj ka Mausam : सूबे में अभी जारी रहेगा भीषण गर्मी और हीटवेव का असर, जानिए कब होगी बारिश?

Aaj ka Mausm 12 June 2024: उत्तर प्रदेश में गर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह होते ही तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे आमजन बेहाल है। दोपहर में हीटवेव लोगों को परेशान करने लगती है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 12 Jun 2024 2:13 AM GMT
Aaj ka Mausam : सूबे में अभी जारी रहेगा भीषण गर्मी और हीटवेव का असर, जानिए कब होगी बारिश?
X

Aaj ka Mausm 12 June 2024: उत्तर प्रदेश में गर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह होते ही तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे आमजन बेहाल है। दोपहर में हीटवेव लोगों को परेशान करने लगती है। राजधानी लखनऊ सहित सूबे में आज यानी 12 जून को तापमान एक बार फिर से 45 के पार जाने की संभावना है। अभी फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि इस बीच मौसम ने अनुमान जताया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 14 से 17 जून को बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास ने क्षेत्र में आज यानी 12 जून को मौसम साफ रहेगा। यहां एक बार फिर अधिकतम तामपान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने अनुमान है। हालांकि क्षेत्र में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बीते दिन यहां अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने जारी किया रेड और येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर एवं आसपास के इलाकों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रतापगढ़, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भी हीटवेव जारी रहने की सम्भावना है। सूबे के सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया एवं आसपास के इलाकों में आसपास के इलाकों में उष्ण लहर चलने की सम्भावना है। इसके लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story