×

कोलकाता की इन 5 भुतियां जगहों की रहस्मय कहानी सुन आपकी रूह कांप उठेगी

Manali Rastogi
Published on: 21 Aug 2018 10:10 AM GMT
कोलकाता की इन 5 भुतियां जगहों की रहस्मय कहानी सुन आपकी रूह कांप उठेगी
X

लखनऊ: दोस्तों आपने भूतों की रहस्मयी कहानी तो सुनी होगी और वहीं कुछ लोगों ने भूतों को देखा और महसूस भी किया होगा। बता दें, भारत के विकसित देशो में शहर कोलकता के बारे में जहां आज भी लोगो के अन्दर अंधविश्वास कम नहीं हुआ। भूतों और जादू टोना को लेकर आज भी उनके मन में डर बना हुआ हैं।

यह भी पढ़ें: हनीमून मनाना हो या फिर परिवार घुमाना…मनाली है सबसे सुंदर

लोगों का कहना हैं आज भी कोलकाता की कई ऐसी इमारते हैं जहां भूतों का साया मंडराता हैं। इन जगहों में आत्माओं का बसेरा हैं। और माना जाता हैं, इन भूतों के डर से कई लोगो की मौत भी हो चुकी हैं। तो आइयें जानतें हैं कोलकाता के उन भूतिया स्थान के बारे में जिसकी कहानी सुन आप भी हैरान हो जायेंगे।

'पुतुलबाड़ी' या गुड़ियों का घर

बंगाली भाषा में गुड़ियों के घर को 'पुतुलबाड़ी' कहा जाता है, 'पुतुल' मतलब 'गुड़िया' और 'बाड़ी' मतलब 'घर', कोलकाता के सबसे पुराने व डरावनी जगहों में से एक है। इस घर के ऊपरी हिस्से में कई लोगों ने एक लड़की का भूत होने की बात कही है।

इस घर का इतिहास भी बहुत भयानक, दयनीय व क्रूर है। सुनने में आता है कि, इस घर के क्रूर मालिक ने कई गरीब लड़कियों की इसी घर में बलात्कार कर हत्या की थी। उन्हीं लड़कियों में से एक लड़की की आत्मा आज भी इस घर में भटकती है।

हेस्टिंग्स हाउस

कोलकाता में हेस्टिंग्स हाउस भी भूतिया जगहों में से एक हैं। जहां स्कूल के टॉयलेट्स व कंप्यूटर लैब्स में कुछ अनजानी अजीब सी चीज़ों का एहसास बहुत सारे विद्यार्थियों को होता रहता हैं। इसी तरह कोलकाता यूनिवर्सिटी का महिला कॉलेज भी भूतहा माना जाता हैं। यह कॉलेज कभी गवर्नर जनरल वारेन हास्टिंग का घर हुआ करता था।

यहां पढ़ने वाली कई छात्राओं ने असाधारण व अजीब सी गतिविधियों को महसूस किया है। इसके खेल के मैदान में एक खिलाड़ी की मौत व एक लड़की के ऊपर भूत आने के किस्से ने इस जगह को कोलकाता की सबसे डरावनी जगहों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।

द नेशनल लाइब्रेरी

कोलकाता में स्थित है भारत की सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी, द नेशनल लाइब्रेरी(राष्ट्रीय पुस्तकालय), जो कई पुरानी व शानदार किताबों से भरी पड़ी है। लेकिन इस पुस्तकालय में सिर्फ साहित्यिक कहानियां ही नहीं बल्की कई भूत के किस्से भी प्रसिद्द हैं।

इस पुस्तकालय के बारे में अगर आपको असली कहानियां सुननी हैं तो, यहां एक बार ज़रूर जायें पर लेकिन केवल दोपहर के समय में रात में जहां किसी खतरें से खाली नहीं। क्यूंकि रात में डर की वजह से यहां कोई सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी करना नहीं चाहता है।

हावड़ा पुल

कोलकाता का हावड़ा पुल जो दिखनें में बेहद खुबसूरत और डरावना लगता हैं। इस पुल को सोसाईट पॉइंट भी माना जाता हैं। इस पुल के नीचे कई आत्महत्या व दुर्घटनाओं में हुई मौत ने इस जगह को कोलकाता की सबसे डरावनी जगहों में से एक बना दिया है। कई लोगों का कहना हैं कि उन्होंने शाम के बाद यहां मरने वालें लोगों की आत्माओं को भटकतें हुए देखा है। यहां के लोग शाम के बाद इस जगह के आस-पास भी नज़र नहीं आते।

रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब

आज भी आपको कोलकाता के रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब में रहीसों की शान देखने को मिल जाएगी लेकिन बता दें, इस जगह को भुतहा साबित कर दिया गया हैं। क्योंकि ये जगह एक डरावनी कहानी से जुड़ी हुई है, जिसको सुन आपकी रूह कांप जाएगी।

उस समय के दौर के सबसे रहीस आदमियों में से एक, जॉर्ज विलियम्स को घोड़ों की दौड़ में पैसे लगाने का बहुत शौक था। उनकी यहां एक पसंदीदा घोड़ी थी, जिसें वो इस ट्रैक की रानी कहतें थे। एक दिन अचानक से उसी ट्रैक पर उस घोड़ी की लाश मिली। कहा जाता है कि आज भी, उस घोड़ी की आवाज साफ़-साफ़ उस ट्रैक पर सुनाई देती है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story