×

Top Hospitals in Lucknow: लखनऊ के टॉप 10 अस्पताल, जहां आपको मिलेगा बेहतर इलाज और सुविधाएं

Top Hospitals in Lucknow: राजधानी लखनऊ में कुछ अस्पताल हैं, जहां आपको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यहां आपको उम्दा डॉक्टर और बेहतर प्रतिक्षित स्वास्थ्य कर्मी मिलेंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 8 July 2022 5:21 AM GMT
Top Hospitals in Lucknow
X

लखनऊ के टॉप हॉस्पिटल्स (फोटो- सोशल मीडिया)

Top Hospitals in Lucknow: कोरोना महामारी के बाद से स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा अधिक होने लगी है। क्योंकि महामारी के दौरान हेल्थ सिस्टम एक तरह से ध्वस्त हो गया था। निजी अस्पताल भी अपेक्षित सुविधाएं मुहैया नहीं करवा पा रहे थे। आबादी के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छिपा नहीं है। विशेषकर सरकारी अस्पतालों की हालत तो काफी दयनीय है।

लेकिन राजधानी लखनऊ में कुछ अस्पताल हैं, जहां आपको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यहां आपको उम्दा डॉक्टर और बेहतर प्रतिक्षित स्वास्थ्य कर्मी मिलेंगे। अगर आप राजधानी में रहते हैं तो आपको ऐसे अस्पतालों के बारे में जानना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर आप उसका लाभ उठा सकें। आज हम आपको लखनऊ के ऐसे ही 10 शीर्ष अस्पताल के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
Apollomedics Super Speciality Hospitals

अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अत्याधुनिक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ 330 बिस्तरों वाला क्वाटरनरी केयर अस्पताल है।

पता: कानपुर - लखनऊ रोड, सेक्टर बी, बरगवां, एलडीए कॉलोनी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226012

फोन: 0522 678 8888

https://luckknow.apollohospitals.com/

2. संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान
Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल अधिनियम के तहत एक चिकित्सा संस्थान है। इसकी स्थापना 1983 में हुई थी और इसका नाम संजय गांधी के नाम पर रखा गया है। संस्थान मुख्य शहर से 15 किमी दूर रायबरेली रोड पर 550 एकड़ के आवासीय परिसर में है।

पता: नया पीएमएसएसवाई रोड, रायबरेली रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226014

फोन: 0522 266 8700

https://www.sgpgi.ac.in/

3. ओपी चौधरी अस्पताल और अनुसंधान केंद्र
O.P. Chaudhary Hospital and Research Center

डॉ. ओ पी चौधरी अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मरीजों की देखभाल में एक जाना माना नाम है। यह अस्पताल उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस है।

पता - रायबरेली रोड, सेक्टर 1, चौधरी विहार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226025

फोन: 089600 59575, +91-8960059575, +91-9517177177

https://dropchaudharyhospital.com/

4. मेदांता लखनऊ हॉस्पिटल
Medanta Hospital Lucknow

मेदांता लखनऊ शहर के शीर्ष 10 अस्पतालों में शुमार है। यह अस्पताल अत्याधुनिक मेडिकल फेसिलिटी प्रदान करता है।

पता: अमर शहीद पथ, गोल्फ सिटी, पॉकेट -1, सेक्टर-ए, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226030

फोन: 0522 450 5050

https://www.medanta.org/luckknow-hospital/

5. सहारा अस्पताल
Sahara Hospital

सहारा अस्पताल 250 बिस्तरों वाला एक निजी अस्पताल है। अस्पताल सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड की सहायक कंपनी सहारा इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट लिमिटेड का एक उपक्रम है।

पता: सहारा अस्पताल रोड, विराज खंड - 1, विराज खंड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

फोन: 0522 678 0001

https://saharahospitals.com/

6. विवेकानंद पॉलीक्लिनिक और आयुर्विज्ञान संस्थान
Vivekananda Polyclinic & Institute Of Medical Sciences

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, लखनऊ, रामकृष्ण मठ और मिशन, बेलूर का एक शाखा केंद्र है। यह अस्पताल बीते सात दशकों से यहां के लोगो को सेवाएं प्रदान कर रहा है।

पता: अलीगंज महाबीरजी मंदिर मार्ग, निराला नगर, विवेकानंदपुरी हाइडल कॉलोनी, विवेकानंद पुरम, लखनऊ, 226007 फोन - 0522 232 1277

7. बलरामपुर अस्पताल
Balrampur Hospital

लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल इनपेशेंट देखभाल के लिए एक जाना माना नाम है। इसकी स्थापना वर्ष 1869 में हुई थी। ये लखनऊ के प्रसिद्ध अस्पतालों में से एक हैं। यह अस्पताल तकनीकी रूप से उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस है।

पता: कैसर बाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226018

फोन: +91-7408404693

https://www.balrampurhospital.com

8. मिडलैंड हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर
Midland Healthcare and Research Center

मिडलैंड हेल्थकेयर एंड रिसर्च सेंटर एक आईएसओ 9001-2000 प्रमाणित बहु-विशिष्ट अस्पताल है जो समाज के सभी वर्गों को सुलभ, जवाबदेह और सस्ती स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

पता: बी-55 और, सी-42, मंदिर मार्ग, महानगर एक्सटेंशन, महानगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226006

फोन: 0522 404 2888

https://midlandhealthcare.org

9. डॉ राम मनोहर लोहिया मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस
Dr. Ram Manohar Lohia Medical Institute of Medical Science

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (डॉ. आरएमएलआईएमएस), लखनऊ एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है। यह लखनऊ ही नहीं बल्कि प्रदेश के प्रतिष्ठित और अग्रणी अस्पतालों में से भी एक है।

पता: विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

फोन: 0522 669 2000

https://www.drrmlims.ac

10. चंदन अस्पताल
Chandan Hospital

लखनऊ स्थित चंदन अस्पताल एक 200 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक, बहु-विषयक, सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल है, जिसमें मरीजों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाती है।

पता: फैजाबाद रोड, शंकर पुरी, कामता, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010

फोन: 0522 666 6666

https://www.chandanhospital.in

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story