×

Agra News: होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर पर्यटक की मौत, हत्या और हादसे के बीच उलझा मामला

Agra News:

Rahul Singh
Published on: 11 Sep 2023 8:32 AM GMT
Agra News
X
हावर्ड प्लाजा में हुआ हादसा ( न्यूजट्रैक)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में नामचीन होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर पर्यटक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पर्यटक की लाश होटल के अंदर रक्तरंजित हालत में मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि राजकुमार फार्मास्यूटिकल कंपनी का कर्मचारी थे। होटल में कंपनी का कार्यक्रम था। मृतक राजकुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ होटल में ठहरा था। कंपनी के अन्य कर्मचारी भी अपने-अपने परिवारों के साथ होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरे हुए थे।

बताया जा रहा है कि रात में कंपनी की पार्टी हुई। पार्टी में शराब पी गई। पार्टी खत्म होने के बाद राजकुमार पत्नी और बेटी के साथ रूम में वापस लौट आया। राजकुमार की पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात करीब ढाई से 3:00 बजे के बीच राजकुमार सिगरेट पीने की बात कह कर कमरे से बाहर निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। पत्नी ने होटल सिक्योरिटी को फोन किया तो राजकुमार की खोजबीन शुरू हुई। नीचे फर्श पर राजकुमार की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी।

लाश देखते ही होटल में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। यह हत्या है या फिर कोई हादसा ? मामला अभी तक उलझा हुआ है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि यह पता चल पाए कि राजकुमार के साथ कोई हादसा हुआ है। फिर उसकी हत्या की गई है। राजकुमार की मौत के बाद उसकी पत्नी और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक राजकुमार मूल रूप से बाराबंकी का रहने वाला है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story