×

Raebareli News: डम्पर-बोलेरो की टक्कर में तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

Raebareli News: तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। देर रात बांदा बहराइच मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा। जहा डंपर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

Narendra Singh
Published on: 5 Feb 2023 3:35 AM GMT (Updated on: 5 Feb 2023 4:03 AM GMT)
X

घटना के बाद अस्पताल के बाहर मौजूद लोग (न्यूज़ नेटवर्क)

Raebareli News: तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। देर रात बांदा बहराइच मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा। अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीँ दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह मामला बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदा खेड़ा गांव के पास का है, जहां परिवार के लोग बोलेरो गाड़ी से लखीमपुर खीरी से तिलक चढ़ा कर वापस अपने घर फतेहपुर जा रहे थे। तभी सुबह 5 बजे के आसपास अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।

हाईवे पर हुई घटना से चीख-पुकार मच गई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और सीएचसी बछरावां भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनुग्रह सिंह पुत्र लाल सिंह उम्र 40 वर्ष राजेश सिंह पुत्र अज्ञात उम्र 35 वर्ष व सुरेश शुक्ला पुत्र अज्ञात उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई।

सभी मृतक फतेहपुर जनपद के खागा कस्बे के निवासी हैं। वहीं राजकुमार सिंह व एक अज्ञात को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। डंपर चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story