×

Moradabad News: दर्दनाक हादसा- महिला सिपाहियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर मौत

Moradabad News: गन्ने से लदी बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो महिला सिपाहियो को कुचल दिया। इस घटना से जिले में शोक के लहर दौड़ गई। युवा Police Constables की ऐसी दर्दनाक मौत के बारे में जिसने सुना, खुद के आंसू रोक नहीं पाया।

Sudhir Goyal
Published on: 13 Feb 2023 1:55 PM GMT (Updated on: 14 Feb 2023 9:47 AM GMT)
Tractor crushed women constables riding scooty in Moradabad, painful death
X

मुरादाबाद: ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला सिपाहियों को कुचला, दर्दनाक मौत

Moradabad News: जिले के बिलारीरी थाना क्षेत्र में गन्ने से लदी बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी सवार महिला सिपाहियों को कुचल दिया। हादसे में दोनों महिला सिपाहियों के शहीद होने से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं साथी सिपाहियों की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। सोनकपुर थाने में तैनात दोनों महिला सिपाहियों को पोस्टमार्टम बाद डीआइजी शलभ माथुर, एसएसपी हेमराज मीना समेत अनेक अफसरों ने पुलिस लाइन परिसर में गमगीन माहौल में सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

सोनकपुर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला कांस्टेबल मीनू व सविता की ड्यूटी रविवार को बिलारी थाना क्षेत्र में थी। ड्यूटी के बाद दोनों महिला कांस्टेबल स्कूटी पर सवार होकर वापस सोनकपुर थाने लौट रही थीं। रात के बाद लगभग एक बजे सिरसी से बिलारी की ओर जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटी को रौंद दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से सिपाही मीनू और सविता की मौके पर मौत हो गई।

दोनों महिला सिपाही ड्यूटी करके लौट रही थी

दोनों महिला सिपाही रविवार रात बिलारी इलाके में लगी नुमाइश में ड्यूटी करके बिलारी से थाना सोनकपुर लौट रही थी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना सोनकपुर प्रभारी मौके पर पहुंचे। दोनों महिला सिपाही मौके पर ही मृत्यु पर उनके शव का पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों महिला सिपाहियों की भर्ती दो जून 2021 को हुई थी और 10 जनवरी 2022 को थाना सोनकपुर में ड्यूटी ज्वाइन की थी।

मीनू पुत्री गुरदास निवासी ग्राम करीमनगर बनबोई थाना गुलावठी बुलंदशहर तथा सविता पुत्री अर्जुन सिंह ग्राम नायसर थाना अरनिया जिला बुलंदशहर की निवासी थी। दो महिला सिपाहियों की मौत हो जाने की खबर पर पुलिस महकमा शोक का माहौल छा गया। हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाना सोनकपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लाइन में दोनो महिला कांस्टेबलों को अंतिम सलामी दी गई

लाइन में दोनो महिला कांस्टेबलों को अंतिम सलामी देने के बाद बिलखते परिवार वालों को डीआईजी शलभ माथुर और एसएसपी हेमराज मीणा ने दिलासा दिया। साथी महिला पुलिस कर्मियों की आंखों से आंसू बहते देखे गए। पुलिस लाइन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ सभी सर्किल के सीओ व आला अधिकारियों ने गमजदा महौल में अंतिम विदाई दी है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story