×

शहर से देहात तक जीएसटी के खिलाफ रहेंगे बाजार बंद, व्यापारी करेंगे पुतला दहन

By
Published on: 30 Jun 2017 6:45 AM GMT
शहर से देहात तक जीएसटी के खिलाफ रहेंगे बाजार बंद, व्यापारी करेंगे पुतला दहन
X

मेरठ: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक बाजार बंद रहेंगे। व्यापारी जीएसटी में खामियों का भी पुतला दहन करेंगे।

ये करेंगे विरोध

-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अरविंद गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सभी बाजार बंद रखा जाएगा।

-इसके लिए व्यापारियों का समर्थन भी मिला है। जीएसटी को लेकर जो कमियां है, उसका विरोध किया जा रहा है।

-उन्होंने बताया कि संयुक्त व्यापार के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, बनवारी लाल कंछल का समर्थन मिला है।

-वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल का कहना है कि भारत बंद के आह्रवान पर बंद रहेगा।

-शहर से लेकर देहात तक के तमाम बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया है।

-वहीं मेघदूत चौराहे पर व्यापारी जीएसटी का पुतला दहन भी किया जाएगा।

कई दिनों से जीएसटी का विरोध

-पिछले कई दिनों से शहर में जीएसटी को लेकर विरोध चल रहा है।

-खंदक बाजार के व्यापारियों ने गुरूवार को भी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जीएसटी का विरोध किया था। वहीं बाजार को भी बंद रखा।

-कपड़ा उद्योग संघर्ष समिति कपड़े पर लगने वाले जीएसटी का विरोध कर रही है।

Next Story