×

रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार विश्नोई के घर से निकला वन्य जीवों का मांस, बेटा है नेशनल शूटर

By
Published on: 2 Jun 2017 6:16 AM GMT
रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार विश्नोई के घर से निकला वन्य जीवों का मांस, बेटा है नेशनल शूटर
X

मेरठ: शूटर प्रशांत विश्नोई की कोठी पर मारे गए छापे में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया से नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। बरामद किया गया मांस वन्य जीवों का निकला है। यह मांस किन जानवरों का है? इसका खुलासा भी शीघ्र किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रशांत को डीआरआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

-बीते 29 अप्रैल को डीआरआई की टीम ने सिविल लाइन क्षेत्र में शूटर प्रशांत विश्नोई की कोठी पर छापा मारा था।

-इस दौरान छापेमारी में दो लाख कारतूस, अवैध हथियार, एक तेंदुए की खाल, मांस और वन्य जीवों के अवशेष बरामद हुए थे।

-छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम भी मौजूद थी। प्रशांत के खिलाफ वन विभाग ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

-डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि बरामद किया गया मांस वन्य जीवों का ही निकला है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या बोले थे देवेन्द्र कुमार

-पूछताछ के वक्त प्रशांत के पिता रिटायर कर्नल देवेंद्र कुमार विश्नोई ने मांस को नीलगाय का बताया था।

-यूपी एसटीएफ और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल की टीम प्रशांत की तलाश में जुटी है।

-मांस की जांच के लिए वन विभाग ने वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया देहरादून से दो विशेषज्ञ बुलाए गए थे।

दो दिनों में होगा खुलासा

-बिहार में नीलगाय मारने वाली टीम में प्रशांत भी ​शामिल था। आने वाले दो दिनों में इसका खुलासा किया जाएगा कि मांस किस जीवों का था।

-बताया जा रहा है कि ये लोग कई राज्यों में शिकार करते थे। बताया जा रहा है मांस हिरन, पाडा और सांभर का है।

-सूचना है कि प्रशांत विश्नाई की गिरफ्तारी हो गई है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं है।

Next Story