×

पर्यावरण दिवस: परिवहन मंत्री ने बस अड्डों पर 2 लाख पेड़-पौधे लगाने के दिए आदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यशाला के प्रांगण में वृृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में वृृक्षो के महत्व पर चर्चा की गई।

Aditya Mishra
Published on: 6 Jun 2019 4:30 PM GMT
पर्यावरण दिवस: परिवहन मंत्री ने बस अड्डों पर 2 लाख पेड़-पौधे लगाने के दिए आदेश
X

लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यशाला के प्रांगण में वृृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में वृृक्षो के महत्व पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए परिवहन निगम को अपने कार्य स्थलों पर दो लाख पौधे लगाने का कहा। उन्होंने कहा कि वृक्ष आक्सीजन सृजन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए व पृथ्वी में जीवन बनाये रखने के लिए आवश्यक है।

ये भी पढ़ें...आया जेठ का बड़ा मंगल, जश्न में डूबा पूरा लखनऊ, जाने क्या हैं इस जश्न का राज

उन्होंने परिवहन निगम के कार्यालयों, कार्यशालाओं एवं बस स्टेशनों पर वृक्षारोपण करने के लिए अभियान चलाकर दो लाख पौधे लगाने के को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी का योगदान आवश्यक है।

परिवहन मंत्री ने पौधरोपण के दौरान प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला परिवहन आयुक्त एवं प्रबन्ध निदेशक धीरज साहू, विशेष सचिव परिवहन अखिल मिश्र, अपर प्रबन्ध निदेशक राधेश्याम द्वारा भी वृृक्षारोपण किया गया।

मुख्य प्रधान प्रबन्धक (संचालन) राजेश वर्मा, मुख्य प्रधान प्रबन्धक (प्राविधिक) जयदीप वर्मा, क्षेत्रीय प्रबन्धक लखनऊ क्षेत्र पल्लव बोस, सेवा प्रबन्धक लखनऊ क्षेत्र सत्य नारायण द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें...लखनऊ: डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय को मिला परिश्रम का ईनाम

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story