×

Toll Tax Rate Hike: एक अप्रैल से बढ़ेंगे टोल टैक्स के रेट, यात्रा करने से पहले जानें नई दरें

Toll Tax Rate Hike: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया की माने तो साल साल 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।

Jugul Kishor
Published on: 27 March 2024 3:42 AM GMT
Toll Tax Rate Hike
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Toll Tax Rate Hike: यदि आप अपने निजी वाहन से सफर करते हैं तो यह महत्वपूर्ण खबर आपके लिए ही है। एक अप्रैल 2024 से आपका सफर महंगा होने वाला है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) टोल टैक्स की दरों में इजाफा करने जा रहा है।सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इसकी मंजूदी दे दी है। इस वार्षिक बढ़ोतरी के बाद एक अप्रैल से टोल टैक्स पर नई दरें वसूली जाएंगी। 31 मार्च की मध्यरात्रि से ही टोल प्लाजा पर नई दरें लागू हो जाएंगी।

प्रत्येक साल बढ़ती हैं टोल दरें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया की माने तो साल साल 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष एक अप्रैल को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दरें लागू करता है। इसी के तहत इस बार भी 31 मार्च की रात से नए दरें लागू हो जाएंगी। वार्षिक बढ़ोतरी के बाद मध्यरात्रि से ही टोल प्लाजा पर नई दरें वसूलना शुरू हो जाएगा।

एनएचएआई की ओर से दरों को बढ़ाकर इसकी सूची जारी की गई है। लखनऊ से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों पर इसका सीधा असर होगा। इसमें कानपुर हाइवे पर स्थित नवाबगंज, अयोध्या पर अहमदपुर, रोहिणी, शाहबपुर, बारा और रायबरेली रोड पर दखिना, बहराइच रोड पर दुलारपुर, गुलालपुरवा समेत अन्य शामिल हैं।

टोल प्लाजा - नवाबगंज

एकल यात्रा - पुरानी दर - नई दर

कार - 90 - 95

बस - ट्रक 310 - 320

टोल प्लाजा - अहमदपुर, अयोध्या रोड

एकल यात्रा - पुरानी दर नई दर

कार - 115 - 115

बस - ट्रक 385 - 395

टोल प्लाजा - रोहिणी, अयोध्या हाइवे

एकल यात्रा - पुरानी दर नई दर

कार - 115 - 120

बस - ट्रक 405 - 415

टोल प्लाजा - दखिना शेखपुर

एकल यात्रा - पुरानी दर नई दर

कार - 110 - 115

बस - ट्रक - 375 - 385

टोल प्लाजा - शाहबपुर, बाराबंकी हाइवे

एकल यात्रा - पुरानी दर नई दर

कार - 40 - 40

बस, ट्रक - 130 - 135

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story