×

Kaushambi News: सुबह-सुबह ट्रिपल मर्डर से दहल उठा कौशांबी, हत्या के बाद जला दिये कई घर

Kaushambi News: मृतकों में पिता, बेटी और दामाद शामिल है। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। वहीं 3 लोगों की हत्या के बाद कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 15 Sep 2023 3:24 AM GMT (Updated on: 15 Sep 2023 9:21 AM GMT)
X

कौशांबी में ट्रिपल मर्डर 

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद से शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जनपद में तीन लोगों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता, बेटी और दामाद शामिल है। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। वहीं, 3 लोगों की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया है। घरों में आग लगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची है, लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना कौशांबी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हररायपुर की है। जहां पर ससुर, बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं बताया जा रहा है, मृतक बेटी गर्भवती भी थी। दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया है। सूचना पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची है और मामले को कंट्रोल करने में जुटी हुई है।

एसपी ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही

बता जा रहा है कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पंडा चौराहा के पास में कुछ बेशकीमती जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है, उसी जमीनी विवाद ट्रिपल मर्डर किया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद है। वहीं, कौशांबी के एसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया संदीपनघाट थाना क्षेत्र में पड़ने वाले हररायपुर से हमें सुबह 6 बजे ससुर, बेटी और दामाद के ट्रिपल मर्डर की सूचना मिली थी। हमें 4 लोगों के नाम पता चले है जिसमें हम इनको नामजद कर रहे हैं। हमारी टीम इनकी गिरफ्तारी में लगी है। कुछ दिन पहले ही इनकी ज़मीन की पैमाइश हुई थी, इसी को लेकर कुछ विवाद था। हम शवों को शावदागृह भेज रहे हैं। पीड़ित पक्ष द्वारा विपक्षी पक्ष के घर के बाहर झोपड़ियों में आगजनी की गई है। आग पर काबू पा लिया है। अभी स्थिति सामान्य है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story