×

यूनाइटेड बैंक आॅफ इंडिया में सुरंग खोदकर घुसे बदमाश, डॉक्यूमेंट्स लेकर फरार

दिल्ली रोड स्थित बहादुर मोटर के निकट यूनाइटेड बैंक आॅफ इंडिया (UBI) में बदमाश सुरंग खोदकर घुस गए। बदमाश बैंक में नाले के रास्ते सुरंग खोदकर अंदर घुसे। बैंक अधिकारियों को सुरंग खोदने की जानकारी हुई तो हडकंप मच गया। उन्होने उच्चतम अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बैंक अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

priyankajoshi
Published on: 20 Sep 2017 11:05 AM GMT
यूनाइटेड बैंक आॅफ इंडिया में सुरंग खोदकर घुसे बदमाश, डॉक्यूमेंट्स लेकर फरार
X

मेरठ : दिल्ली रोड स्थित बहादुर मोटर के पास यूनाइटेड बैंक आॅफ इंडिया (UBI) बुधवार (20 सितंबर) सुबह हडकंप मच गया। दरअसल, इस बैंक में बुधवार को एक सुरंग मिली है जो लॉकर तक खोदी गई है। हालांकि, ये सुरंग किसने और कब खोद दी ये अभी तक पता नही चल पाया है। बहरहाल, सुरंग नजर आने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।

मचा हड़कंप

यूनाइटेड बैंक आॅफ इंडिया (UBI) में बदमाश सुरंग खोदकर घुस गए। बदमाश बैंक में नाले के रास्ते सुरंग खोदकर अंदर घुसे। बैंक अधिकारियों को सुरंग खोदने की जानकारी हुई तो हडकंप मच गया। उन्होने उच्चतम अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बैंक अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

सीसीटीवी के डीवीआर निकाले

घटना दिल्ली रोड स्थित बैंक आॅफ यूनाइटेड ब्रांच का है। बदमाशों ने नाले से सुरंग खोदकर बैंक में प्रवेश किया। बदमाशों ने बैंक में लगे सीसीटीवी को अपना निशाना बनाया। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर निकाल लिए। इसके बाद कैमरों को मोड दिया। बदमाशों ने इसके बाद बैंक में अंदर स्ट्रांग रूम में घुसने का प्रयास किया। बदमाश अपने साथ कुछ लोहे का औजार लाए थे। जिससे स्ट्रांग रूम की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों ने रसोई की ओर से स्ट्रांग रूम की दीवार को तोड़ने का प्रयास किया।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

-बैंक मैनेजर भानू भट्ट ने घटना की जानकारी जनरल ब्रांच को दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली।

-बदमाश बैंक से कुछ डीवीआर और दस्तावेज उठा कर बैंक से फरार हो गए।

-एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ ब्रहमपुरी, टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

-फिलहाल, पुलिस बैंक अधिकारियों से पूछताछ में जुटी है। निरीक्षण के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है।

-मामले में बैंक मैनेजर ने बताया​ ​कि बैंक से ना कोई कैश गया है ना ही बदमाश स्ट्रांग रूम में घुस पाए है।

-फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story