×

Samajwadi Party: सपा भाजपा में तकरार तेज, नरेश उत्तम पटेल ने ऋचा राजपूत पर दर्ज कराया FIR

Samajwadi Party: उन्होने सपा सांसद डिम्पल यादव पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। ऋचा राजपूत ने ट्विटर पर अभध्र टिप्पणी की थी। ऋचा भाजयुमो की सोशल मीडिया इंचार्ज है।

Anant kumar shukla
Published on: 8 Jan 2023 10:12 AM GMT (Updated on: 8 Jan 2023 11:33 AM GMT)
Naresh Uttam Patel lodges FIR against Richa Rajput
X

Naresh Uttam Patel lodges FIR against Richa Rajput (Social Media)

Samajwadi Party: समाजवदी पार्टी और भाजपा में तकरार बढ़ता दिख रहा है। अब सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ऋचा राजपूत पर हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने सपा सांसद डिम्पल यादव पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। ऋचा राजपूत ने ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी की थी। ऋचा भाजयुमो की सोशल मीडिया इंचार्ज है।

बता दें कि अभी हाल ही में भाजपा की महिला प्रवक्ता डॉक्टर ऋचा राजपूत ने हाल ही में हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होने बताया था कि उन्हे समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से रेप औऱ जान से मारने की धमकी दी गई थी। लखनऊ पुलिस ने भाजपा की महिला प्रवक्ता की शिकायत पर सपा की मीडिया सेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी।

रविवार को लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। सपा के ट्वीटर हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया गया था। मनीष जगत अग्रवाल ही सपा सोशल मीडिया हैंडल करते थे। वो सीतापुर के रहने वाले हैं। 6 जनवरी, 2023 को हजरतगंज थाने में समाजवादी सोशल मीडिया सेल के नाम पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए दिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मनीष जगत के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सपा के मीडिया समन्वयक आशीष यादव और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह का नाम भी शामिल है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story