×

Loksabha Elections: यूपी के दो लड़के साथ में करेंगे गठबंधन के लिए प्रचार, खास रणनीति तैयार

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता और रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के साथ बैठक की। जिसमें फैसला लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए संयुक्त रैलियां और जनसभा आयोजित की जाएंगी।

Abhishek Mishra
Published on: 9 April 2024 6:15 AM GMT
Loksabha Elections: यूपी के दो लड़के साथ में करेंगे गठबंधन के लिए प्रचार, खास रणनीति तैयार
X

Loksabha Elections: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं संग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक की। जिसमें कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संयुक्त प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार पर मंथन किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एकसाथ प्रचार करते हुए नजर आएंगे।

एक बार फिर साथ आएंगे यूपी के लड़के

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी देश भर में आगामी लोकसभा चुनाव के प्रचार में लगे हुए हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं। 2017 विधानसभा चुनाव के बाद यूपी के दो लड़के एक बार फिर साथ में चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे। सोमवार को अखिलेश यादव ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पर चर्चा हुई। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के साथ प्रचार करने पर सहमति बनी है। सभी बड़े नेता जल्द ही गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते दिख सकते हैं।

पश्चिमी यूपी से शुरू करेंगे प्रचार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय, लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता और रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के साथ बैठक की। जिसमें फैसला लिया गया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए संयुक्त रैलियां और जनसभा आयोजित की जाएंगी। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में सबसे पहले मतदान होना है। पश्चिमी यूपी से ही इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा। जिसमें समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

न्याय यात्रा में आए साथ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान साथ में दिखे थे। अब लोकसभा चुनावों के लिए दोनों नेता साथ में प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव आगरा शहर में न्याय यात्रा में शामिल हुए थे।

Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story