×

दलित लड़की से छेड़छाड़ के बाद कम्युनल टेंशन, जमकर पथराव-तोड़फोड़

Newstrack
Published on: 6 Feb 2016 7:02 AM GMT
दलित लड़की से छेड़छाड़ के बाद कम्युनल टेंशन, जमकर पथराव-तोड़फोड़
X

पीलीभीत: दलित लड़की से छेड़छाड़ के बाद जाटो चैराहा पर शुक्रवार शाम हालात बेकाबू हो गया। विवाद के चलते बाल्मीकि समाज और एक खास समुदाय के बीच जमकर बवाल हुआ। सड़क पर खड़े वाहनों और धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के साथ पथराव हुआ। सख्ती कर हालात पर काबू पाने के बाद अफसरों ने बवालियों पर कानूनी शिकंजा कसा। बाल्मीकि समाज के दस नामजद और करीब दो सौ अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इधर लड़की की ओर से नामजद युवक पर भी छेड़छाड़ का केस दर्ज है। पुलिस की दबिश के बाद छेड़छाड़ के नामजद चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला ?

एक दलित लड़की ने काम से लौटते वक़्त जाटो चैराहा के पास चार लड़कों पर छेड़ने का आरोप लगाया। लड़की का आरोप था कि घर जाते वक्त रास्ते में दूसरे समुदाय के चार लड़कों ने उसे पकड़कर खींचा और अपहरण की कोशिश की। इसका मोहल्ले के कुछ युवकों ने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। थाने में दोनों ओर से तहरीर दी गई है।

थाने में हंगामा

बाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोगों ने घटना के विरोध में थाने में हंगामा किया। पुलिस आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए निकली तो सैकड़ों लोग जुट गए और हंगामा किया।

दोनों और से जमकर पथराव

धीरे-धीरे मामला तूल पकड़ने लगा। भीड़ ने सड़क पर खड़ी आधा दर्जन कारों में तोड़फोड़ की। धार्मिक स्थल में भी तोड़फोड़ हुई। दोनों ओर से सैकड़ों लोग जमा हुए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे।

दल-बल के साथ पहुंची पुलिस

देर रात डीआईजी आशुतोष कुमार, डीएम मासूम अली सरवर, एसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी यशवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जितेन्द्र शर्मा ने भारी पुलिस बल और पीएसी की मदद मामले को शांत कराया। गुस्साए लोगों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लड़की की ओर से दी गई तहरीर पर कार्रवाई करते हुए एक नामजद और चार अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। उधर, बवाल में दस नामजद और दो सौ अज्ञात पर बलवा, तोड़फोड़ समेत तमाम संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस नेलड़की की शिकायत पर दबिश देकर चार और नामजद के साथ मुख्य अभियुक्त को धर दबोचा।

पुलिस शिनाख्त में जुटी

अब पुलिस अज्ञात की शिनाख्त में जुटी है। कोतवाल देवराज सिंह राठी ने बताया कि दोनों ओर से केस दर्ज कराए गए हैं। बवाल के आरोप में चार और लड़की से छेड़छाड़ के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नीचे की स्लाइड्स में देखें कुछ और फोटो

[su_slider source="media: 7566,7567,7568,7569" width="620" height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"]

Newstrack

Newstrack

Next Story