×

राजधानी में लगी दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी, पुरस्कर वितरण कल, देखें शानदार फोटोज

Shivakant Shukla
Published on: 8 Dec 2018 7:27 AM GMT
राजधानी में लगी दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी, पुरस्कर वितरण कल, देखें शानदार फोटोज
X

लखनऊ: राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान पिछले पांच दशकों से प्रत्येक वर्ष पुष्प प्रदर्शनी आयोजित करता है। जो कि प्रदर्शनी के दौरान पूरे शहर का ध्यान आकर्षित करता है। इस प्रदर्शनी में लगभग तीस हजार लोग शामिल होते हैं। इस वर्ष संस्थान में वनस्पति उद्यान के सेन्ट्रल लॉन में गुलदाउदी, कोलियस प्रदर्शनी आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें— बुलंदशहर हिंसा: IB की रिपोर्ट के बाद SSP सहित CO व चौकी इंचार्ज का हुआ ट्रांसफर

यह प्रदर्शनी सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी निजी और व्यक्तिगत संस्थान के सहभागिता के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन आज डॉ0 आनंदी सुब्रामण्यम वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दोपहर 1 बजे किया जायेगा।

ये भी पढ़ें— शिवपाल की ‘जनाक्रोश रैली’ पर अखिलेश की पैनी नजर, रैली में शामिल होने वाले सपा नेता होंगे पार्टी से बाहर

पुरस्कर वितरण रविवार 9 दिसम्बर को करीब साढ़े चार बजे आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मंत्री आशुतोष टंडन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह प्रदर्शनी आज दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक और रविवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सार्वजनिक रूप से खुली रहेगी।

ये भी पढ़ें— फूलों की खेती से कामयाबी की उड़ान, जीत चुके हैं कई पुरस्कार

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story