TRENDING TAGS :
Lucknow High Court: दे दनादन...कोर्ट परिसर में भिड़ीं दो महिला वकील, खूब हुई हाथापाई
Lucknow High Court: हाईकोर्ट लखनऊ परिसर में शुक्रवार को दो महिला वकील आपस में भिड़ गईं। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
लखनऊ हाई कोर्ट परिसर में महिला वकीलों की भिड़ंत के बाद जुटी भीड़
Lucknow High Court: आम लोगों के लड़ने-झगड़ने की खबरें तो आप हर रोज ही देखते-पढ़ते हैं। कई बार ये बेहद हास्यास्पद होते हैं तो कभी बेहद गंभीर। लेकिन, ये मामला कुछ अलग है। दरअसल, दो महिला वकीलों की आपस में भिड़ंत हो गई। वो भी हाईकोर्ट लखनऊ परिसर में। फिर क्या था, वहां मौजूद लोगों ने इनका वीडियो बनाया और तस्वीरें ली, जो अब वायरल हो चुकी है।शुक्रवार (18 नवंबर) को हुई हाथापाई की बातें खूब चटकारें लेकर कर रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद कामकाज ठप हो गया है।
दोनों महिला वकीलों के बीच जमकर बवाल हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी। वहां मौजूद अन्य वकीलों ने दोनों को अलग करने की लाख कोशिश की, मगर दोनों लड़ती रहीं। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों महिला वकीलों में भिड़ंत हुई।
कोर्ट नंबर- 19 के सामने हुआ बवाल
सामान्य दिनों की तरह ही शुक्रवार को भी लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में वकीलों की गतिविधियां जारी थी। कोर्ट नंबर-19 के सामने तेज आवाज ने अन्य वकीलों का दिन खींचा। दरअसल, यहां दो महिला वकीलों की आपस में कहासुनी हो गई थी। धीरे-धीरे ये हाथापाई में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि, पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों महिला वकीलों में भिड़ंत हुई थी। विवाद बढ़ता देख कुछ अन्य वकीलों ने पहल की। उन्होंने दोनों में सुलह करवाने के प्रयास किये। मगर, नाकाफी साबित हुआ।
वहां मौजूद कई लोगों ने इस विवाद और हाथापाई का वीडियो बना लिया, तो कुछ ने तस्वीरें ले ली। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग चटकारे लेते हुए मजे ले रहे हैं। अक्सर, ऐसी भिड़ंत आम लोगों में होती रहती है। विवाद बढ़ने पर मामला अदालत तक जाता है। तब यही वकील उनकी तरफ से दलीलें पेश करते हैं। लेकिन, जब वो खुद ही आपस में इस तरह सरेआम भीड़ जाएं तो कोई क्या कह सकता है।