×

बहराइच: दो तेंदुए की आपस में भिड़ंत, एक की मौत

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मूर्तिहा रेंज स्थित सेमरी मलमला गांव के पास दो तेंदुओं की आपस में भिड़ंत हो गई। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई भिड़ंत में एक तेंदुए की मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मुर्तिहा रेंज कार्यालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक तेंदुए की उम्र 12 माह के लगभग है।

Aditya Mishra
Published on: 12 Feb 2019 1:23 PM GMT
बहराइच: दो तेंदुए की आपस में भिड़ंत, एक की मौत
X

बहराइच: कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मूर्तिहा रेंज स्थित सेमरी मलमला गांव के पास दो तेंदुओं की आपस में भिड़ंत हो गई। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई भिड़ंत में एक तेंदुए की मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मुर्तिहा रेंज कार्यालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक तेंदुए की उम्र 12 माह के लगभग है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के सेमरी मलमला गांव के पास दो नर तेंदुओं की भिड़ंत हो गई। दोनों नर तेंदुवों की भिड़ंत में एक 12 माह के तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए की मौत के बाद दूसरे तेंदुए ने उसे अपना निवाला भी बना लिया। ऐसा माना जा रहा है कि नर वयस्कों में मादा तेंदुए से सहवास को लेकर भिड़ंत हुई है।

जानकारी पाकर क्षेत्रीय वन दारोगा इसरार हुसैन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएफओ जीपी सिंह ने उप वनाधिकारी यशवंत सिंह के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की जा रही है।

ये भी पढ़ें...बहराइच: दहेज की बलि चढ़ी महिला! कुंडे से लटकता मिला शव

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story