×

Basti News: प्रदेश के दो मंत्रियों ने बस्ती जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की

Basti News: बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के दो मंत्रियों ने विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्रियों ने जनपद में रात में भ्रपण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल भी जाना।

Amril Lal
Report Amril Lal
Published on: 24 Aug 2022 11:39 AM GMT
Two ministers of the state reviewed the development works of Basti district, inspected the district hospital
X

बस्ती: राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल

Basti News: बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) के दो मंत्रियों ने विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्रियों ने जनपद में रात में भ्रपण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल भी जाना। इसीके साथ दोनों मंत्रियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा भी की। राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल और राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने संयुक्त समीक्षा बैठक में विभागों के अधिकारियों को जन कल्याण कारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सभी विभागों की समीक्षा की गई, जो भी कमियां थी उन्हे ठीक करने का निर्देश दिया गया है। सभी विभागों को कुछ नया करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि बस्ती जनपद के गुरू वशिष्ठ के स्थानों का विकास कर पर्यटन स्थल (tourist spot) के रूप में विकास किया जाएगा जो भी व्यक्ति अयोध्या दर्शन करने जाता है वह गुरू वशिष्ठ के स्थान पर जरूर आना चाहेगा। जगहों को चिन्हित कर उस का विकास किया जाएगा।


एससी, ओबीसी या जनरल की महिलाओं के लिए अनुदान

सरकार युवकों को रोजगार देने के लिए अगल-अलग विभाग से अनुदान देती है। खादी ग्रामोद्योग से 25 लाख तक अनुदान दिया जाता था। जिसे बढाकर 50 लाख कर दिया गया है, 50 लाख के उनुदान में 35 प्रतिशत अनुदान एससी, ओबीसी या जनरल की महिलाओं के लिए अनुदान है। आप ईंट भट्ठा, ब्यूटीपार्लर, आंटा मिल, दाल मिल, रेस्टोरेंट खोलने के लिए 50 लाख का अगर अनुदान लेतो हैं तो 35 प्रतिशत यानी 17.5 लाख अनुदान है जो सरकार देगी।

योजनाओं की लोगों तक जानकारी नहीं

मंत्री ने कहा कि समीक्षा बैठक में मैने देखा कि सारी योजनाएं पड़ी हुई हैं जिसका लाभ युवाओं को नहीं मिल रहा है। योजनाओं की लोगों तक जानकारी नहीं पहुंच पा रही। अधिकारियों को वार्निंग दी गई है अगले दौरे पर चौपाल के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ले सकें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story