×

सहारनपुर में गोमांस बेचने जा रहे दो गिरफ्तार, बाराबंकी से भी पकड़े गए 9 तस्कर

सहारनपुर पुलिस ने बुधवार को बाइक पर कथित रूप से गोमांस बेचने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक क्विंटल गोमांस बरामद किया गया है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थाना जनकपुरी पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 7 Feb 2019 8:11 AM GMT
सहारनपुर में गोमांस बेचने जा रहे दो गिरफ्तार, बाराबंकी से भी पकड़े गए 9 तस्कर
X

सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस ने बुधवार को बाइक पर कथित रूप से गोमांस बेचने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक क्विंटल गोमांस बरामद किया गया है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थाना जनकपुरी पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें.....वर्ल्ड बैंक चीफ के लिए ट्रंप ने अपने इस खास आदमी को किया नॉमिनेट

उन्होंने बताया कि आईटीसी आवासीय कालोनी के पास से नाजिम और उसके भाई मुर्सलीन को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों थाना नागल के गांव कण्डोली के निवासी हैं। सिंह ने बताया कि पकड़ा गया नाजिम इससे पहले भी थाना नागल से कथित गोकशी मामले जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें.....यूपी बोर्ड इंटर-हाईस्कूल परीक्षा आज से, 25 अप्रैल तक रिजल्‍ट की उम्‍मीद

बाराबंकी से गिरफ्तार किए गए 9 तस्कर

हील ही में यूपी के बाराबंकी से भी पुलिस ने 9 गो तस्करों को गिरफ्तार किया था। ये गो तस्कर चोरी छिपे आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ कर उन्हें काटते थे और उनका मांस राजधानी लखनऊ, सीतापुर और बाराबंकी सहित अन्य कई जनपदों के होटलों में सप्लाई करते थे। चेकिंग के दौरान आम के बाग से कई क्विंटल गोमांस बरामद किया गया था।

यह भी पढ़ें.....मोदी 15 फरवरी को सबसे तेज ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को दिखाएंगे हरी झंडी

मुखबिर की सुचना पर कोतवाली पुलिस ने बेगम की बगिया में छापा मारा तो ज़मीन के नीचे से क्विंटलों गोमांस बरामद हुआ। पुलिस जब दबिश देने के लिए बाग से आगे बढ़ी तो तस्करों ने फायर करना शुरू कर दिया। मुठभेड़ में 9 तस्कर गिरफ्तार किये गए थे, बाकी फरार हो गए। बाकी तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story