×

लखनऊ: बर्लिंगटन चौराहे पर बस-कार में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर

aman
By aman
Published on: 9 March 2018 3:40 AM GMT
लखनऊ: बर्लिंगटन चौराहे पर बस-कार में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर
X
लखनऊ: बर्लिंगटन चौराहे पर बस-कार में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

लखनऊ: राजधानी के बर्लिंगटन चौराहे पर गुरुवार रात एक बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें दो की मौत हो गई। मौके की नजाकत को देखते हुए आसपास के थानों से पुलिस फोर्स और पीएसी की दो कंपनियों को रवाना किया गया। बताया जाता है कि ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में लखीमपुर खीरी निवासी शोभित कुमार (27 वर्ष) और राजधानी के केशरबाग इलाके के हामिद हुसैन वारसी (57 वर्ष) की मौत हो गई। इसके अलावा हुसैनगंज निवासी घायल सुबोधिनी त्रिवेदी, गौरी पांडे और अमीनाबाद के रहने वाले दुर्गा प्रसाद का इलाज चल रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story