×

Khatauli By Election: त्यागी समाज ने किया बीजेपी का बहिष्कार

Khatauli By Election: मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर इस समय उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल दोनों आमने-सामने हैं।

Prashant Dixit
Published on: 19 Nov 2022 10:52 AM GMT
X

त्यागी समाज का बीजेपी के बहिष्कार का बयान (न्यूज नेटवर्क)

Khatauli By Election: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर इस समय उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल दोनों आमने-सामने हैं। लेकिन इसी बीच एक स्वर अब त्यागी समाज से बीजेपी के विरोध में निकलना शुरू हो गया है। इस क्रम में शनिवार को खतौली विधानसभा क्षेत्र के नावला गांव में त्यागी समाज की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांव से त्यागी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस पंचायत में फैसला लिया गया कि इस उपचुनाव में त्यागी समाज भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करेगा। आपको बता दे की कुछ समय पूर्व हुए श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर यहाँ के त्यागी समाज में बीजेपी के प्रति गुस्सा है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी देते हुए त्यागी समाज के मांगेराम त्यागी ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में नावला गांव जहां खतौली विधानसभा का उपचुनाव चल रहा है यह गांव जनपद मुजफ्फरनगर के त्यागियो की राजधानी है। हम लोगों को यह बताने आए हैं कि 2 महीने से हमारा धरना चल रहा है।

श्रीकांत त्यागी, अनु त्यागी और उन 6 बच्चों के प्रकरण को लेकर उसमें इस सरकार के द्वारा हमारी अवहेलना की गई है। कैबिनेट मंत्री संजीव बालियान ने हमारे लिए एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने कहा कि हम त्यागियों को समझाने आए हैं कि भाजपा का बहिष्कार करो। मुजफ्फरनगर और मेरठ के जितने भी नेता हैं, किसी ने भी हमारे समाज के बारे में कुछ नहीं कहा है। हमारा ना ही कोई विधायक है, ना ही कोई जिलाध्यक्ष। ना ही नगर निकाय चुनाव में हमारा कोई लड़का चुनाव लड़ सके। इन्हें बस हमारी वोट की चाह रही है। इस बार हम इनका बहिष्कार करेंगे।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story