TYPA की 6वीं फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन, एक छत के नीचे दिखी 'क्रिएटीविटी और विजन'

फोटो प्रदर्शनी में करीब 80-90 फोटो जर्नलिस्ट व फोटोग्राफर (Photo Journalist and Photographer) की तस्वीरों को जगह मिली है। जिसे टाइपा के एक पैनल द्वारा चुना गया है।

Shashwat Mishra
Published on: 18 Aug 2022 8:13 PM IST (Updated on: 18 Aug 2022 8:52 PM IST)
typa 6th photo exhibition inaugurated in lucknow
X

TYPA की 6वीं फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन

Lucknow News : राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित कला स्त्रोत आर्ट गैलरी में गुरुवार को 'द यूथ फ़ोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन' (TYPA) ने अपनी छठवीं राष्ट्रीय फ़ोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन दृष्टि सामाजिक संस्थान के मानसिक व शारिरिक रूप से विक्षिप्त बच्चों से करवाया। इस मौके पर टाइपा के अध्यक्ष साहिल सिद्दीकी ने कहा, कि 'इस फ़ोटो प्रदर्शनी का उद्देश्य सभी के उत्कृष्ट कार्यों को दर्शाना व जनता तक पहुंचाना है। जो हम बीते छः वर्षों से लगातार कर रहे हैं।'

प्रदर्शनी में रचनात्मक पहलू सीखने योग्य

फोटो प्रदर्शनी (Photo Exhibition) में करीब 80-90 फोटो जर्नलिस्ट व फोटोग्राफर (Photo Journalist and Photographer) की तस्वीरों को जगह मिली है। जिसे टाइपा के एक पैनल द्वारा चुना गया है। बता दें कि, इस फोटो प्रदर्शनी में कोई भी व्यक्ति अपने द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों को भेजने के लिए स्वतंत्र था। हर एक व्यक्ति से चार फोटो मांगी गई थी, जिसमें उसकी रचनात्मकता के आधार पर उसे जगह दी गई है।


'प्रदर्शनी ने वाकई मंत्रमुग्ध किया'

प्रदर्शनी में पहुंचे एक युवा फोटो जर्नलिस्ट विनय के मुताबिक, 'एक फोटो जर्नलिस्ट होने के नाते मैं यहां से बहुत सारा ज्ञान और विचार लेकर जा सकूंगा। यहां पर एक छत के नीचे अप्रितम, मनमोहक व रचनात्मकता से लबरेज़ फोटोज का भरमार है। इस प्रदर्शनी ने वाकई मुझे मंत्रमुग्ध किया।'


इस मौके पर टाइपा के अध्यक्ष साहिल सिद्दीकी (TYPA President Sahil Siddiqui), उपाध्यक्ष वी. सुनील, आशुतोष त्रिपाठी, सत्येंद्र मेहरोत्रा, महामंत्री शरद शुक्ला, संयुक्त सचिव सुनील रैदास, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, लेखा मंत्री आशु सिंह, दानिश अतीक समेत नईम अंसारी, सुमित कुमार, ईशु गुज्जर, उत्कर्ष कुमार, अभिनव शर्मा, शाश्वत मिश्रा सहित तमाम छायाकार व पत्रकार उपस्थित रहे।

Shashwat Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Shashwat Mishra

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story