×

योगी को भगवा पसंद है ! भगवामयी हो रहा यूपी का ये सरकारी अस्पताल

यूपी के सरकारी अस्पतालों में अब भगवा रंग दिखने लगा है। कुछ ऐसा ही नजारा कानपुर के सरकारी अस्पतालों में दिखाई दे रहा है।

tiwarishalini
Published on: 2 Nov 2017 10:01 PM GMT
योगी को भगवा पसंद है ! भगवामयी हो रहा यूपी का ये सरकारी अस्पताल
X
योगी को भगवा पसंद है ! भगवा रंग में रंग रहा यूपी का ये सरकारी अस्पताल

कानपुर : यूपी के सरकारी अस्पतालों में अब भगवा रंग दिखने लगा है। कुछ ऐसा ही नजारा कानपुर के सरकारी अस्पतालों में दिखाई दे रहा है। कानपुर के जिला अस्पताल उर्सला हार्समैन के बोर्ड के रंग को भगवा कर दिया गया है। अस्पताल के अंदर डॉक्टर्स के नेम प्लेट और दिशा सूचक को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है।

कानपुर का जिला अस्पताल उर्सला हार्समैन चिकित्सालय (यूएचएम) शहर का सबसे पुराना अस्पताल है। इस अस्पताल के बाहर लगे साइन बोर्ड का रंग पहले नीले कलर का था। लेकिन, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने के बाद नीले कलर को भगवा रंग दे दिया गया। अस्पताल परिसर के अंदर डॉक्टर्स की नेम प्लेट को भी भगवा रंग में रंग दिया गया।

यह भी पढ़ें ... बदलती सरकार के साथ एक बार फिर बदला रोडवेज बसों का रंग! इस बार भगवा

योगी को भगवा पसंद है ! भगवा रंग में रंग रहा यूपी का ये सरकारी अस्पताल बीजेपी कार्यकर्ता आशीष साहू

बीजेपी कार्यकर्ता आशीष साहू ने बताया कि अस्पतालों में सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन किया जा रहा है। अस्पताल को भगवा रंग में रंगने पर इनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इसलिए कलर बदला गया है। सीएम को भगवा कलर पसंद है उन्हीं को खुश करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें ... रंग दिया रे भगवा ! अब लखनऊ में एनेक्‍सी ने भी बदल दिया चोला

योगी को भगवा पसंद है ! भगवा रंग में रंग रहा यूपी का ये सरकारी अस्पताल तीमारदार धीरेंद्र सचान

सरकारी अस्पताल पर भगवा रंग करने पर तीमारदार धीरेंद्र सचान का कहना है कि यह पूरी तरह से गलत है। अस्पताल कोई भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। अस्पताल सार्वजनिक है जैसा कलर था वैसा ही रहना चाहिए था। फ़ालतू में पैसा बर्बाद करने से क्या फायदा।

योगी को भगवा पसंद है ! भगवा रंग में रंग रहा यूपी का ये सरकारी अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक शुक्ला

सरकारी अस्पताल पर भगवा रंग के बारे में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक शुक्ला से बात की गई तो उनको पता ही नहीं कि अस्पताल में भगवा कलर किसने किया और उन्हें तो भगवा कलर का मतलब क्या है यह भी नहीं पता है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story