×

फिल्म 'राम जन्मभूमि' की ऐक्ट्रेस के खिलाफ उलमा बोर्ड ने जारी किया फतवा

वसीम रिजवी की फ़िल्म 'रामजन्म भूमि' रिलीज होने से पहले ही विवादों मे घिरती जा रही है। इस फिल्म को लेकर आज मध्य प्रदेश के भोपाल से ऑल इंडिया उलमा बोर्ड ने एक फतवा जारी कर इस फिल्म की अदाकारा नाजनीन को इस्लाम से खारिज कर दिया,जबकि देवबन्दी आलीम ने तो इस फिल्म को रिलीज न करने की देश व प्रदेश की सरकार से मांग की।

Aditya Mishra
Published on: 20 March 2019 7:27 AM GMT
फिल्म राम जन्मभूमि की ऐक्ट्रेस के खिलाफ उलमा बोर्ड ने जारी किया फतवा
X

सहारनपुर: वसीम रिजवी की फ़िल्म 'रामजन्म भूमि' रिलीज होने से पहले ही विवादों मे घिरती जा रही है। इस फिल्म को लेकर आज मध्य प्रदेश के भोपाल से ऑल इंडिया उलमा बोर्ड ने एक फतवा जारी कर इस फिल्म की अदाकारा नाजनीन को इस्लाम से खारिज कर दिया,जबकि देवबन्दी आलीम ने तो इस फिल्म को रिलीज न करने की देश व प्रदेश की सरकार से मांग की।

देवबन्दी आलीम मुफ्ती अहमद गोड ने कहा कि हमने यह फिल्म तो देखी नहीं है। फिल्म में इस्लाम से खारिज करने वाली बात है या नहीं। बाकी रही बात परदे की है। और पर्दे को इंकार करना ये बहुत ही आपत्ति जनक बात है। अगर वो शरियत के खिलाफ बोलता है, कोई भी हो तो यह गुनाह की बात है।

पर्दे के अंदर भी कई चीजे कोई स्काफ पहनकर पर्दा करता है। कोई किसी ओर तरिके से, हमारे देवबन्द के मशलक मे पुरा चहरा ढक कर पर्दा करना है अगर कोई पर्दे को मना करता है तो वो गुनहगार तो है।

इस फतवे पर क्षेत्रीय विधायक कुँवर बृजेश सिंह ने कहा कि देश फतवों से नहीं चलता है, संविधान से चलता है। संविधान के नियमों से चलता हैं देश के अंदर इस तरह से कोई भी फतवा मायने नहीं रखता और देश में अभिनय करना और किस रूप में करना, ये उस कलाकार की स्वतंत्र अभिव्यक्ति का अधिकार है।

ये भी पढ़ें...सहारनपुर:जहरीली शराबकांड में पुलिस ने 30 लोगों को किया गिरफ्तार

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story