×

साहूकार से परेशान किसान ने की आत्महत्या, 50 हजार रुपए लिया था कर्ज

Admin
Published on: 22 April 2016 12:08 PM GMT
साहूकार से परेशान किसान ने की आत्महत्या, 50 हजार रुपए लिया था कर्ज
X

मैनपुरी: जिले के किशनी ब्लॉक के ग्राम चितायन में शुक्रवार को उमेश चंद्र नाम के किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान उमेश ने खेती के लिए साहूकार से कर्ज लिया था, जिसे लौटाने के लिए उस पर दबाव डाला जा रहा था।

गौरतलब है कि यह मुलायम सिंह के पोते तेज प्रताप सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र है। पूर्व मुख़्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी इससे पहले इस सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें... संदिग्ध हालात में PCS अधिकारी की मौत, नौकरानी शक के घेरे में

क्या है मामला ?

-किसान उमेश चंद्र (27 वर्ष) ने 50,000 रुपए कर्ज लिए थे।

-उमेश गेहूं के फसल की कम पैदावार से दुखी था।

-पैसे की कमी की वजह से उसने साहूकार से कर्ज लिया था।

-फसल खराब होने के कारण कर्ज नहीं चुका पा रहा था।

-बढ़ते समय के साथ उमेश पर ब्याज लौटने का दबाव बढ़ रहा था।

ये भी पढ़ें...11 साल के बच्चे ने चुराया 55 रुपए का अनाज, दबंगों ने की बुरी तरह पिटाई

पिता ने क्या कहा ?

मृतक किसान के पिता रामसेवक ने बताया कि उनके बेटे ने गांव के ही कुछ साहूकारों से 50,000 रुपए मोटे ब्याज पर कर्ज लिया था। फसल खराब होने की वजह से वह दुखी था। इसी कारण उसने जहर खाकर जान दे दी।

जांच के बाद होगी कार्यवाही

वहीं मैनपुरी के जिलाधिकारी लोकेश एम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Admin

Admin

Next Story