×

UP News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- बदला जाए मुजफ्फरनगर जिले का नाम, 75 साल बाद भी मुगलों की निशानी...

Muzaffarnagar News: केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह 07 अप्रैल को मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, मुज़फ्फरनगर जिले का नाम बदला जाना चाहिए। उन्होंने इसे मुगलों की निशानी बताया।

Aman Kumar Singh
Published on: 7 April 2023 6:21 PM GMT (Updated on: 7 April 2023 6:26 PM GMT)
UP News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- बदला जाए मुजफ्फरनगर जिले का नाम, 75 साल बाद भी मुगलों की निशानी...
X
गिरिराज सिंह (Social Media)

Muzaffarnagar News: केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) शुक्रवार (07 अप्रैल) को यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में थे। यहां आयोजित कृषि मेले में गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलने का मुद्दा उठाया। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'मुजफ्फरनगर का नाम बदलने की जरूरत है। 75 साल बाद भी मुगलों की निशानी कायम है। इसे मिटाना चाहिए।' आपको बता दें, कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज 'पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले' में आए थे।

पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी सांसद ने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्ष को एकजुट करने के लिए फोन वार्ता कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री तंज भरे लहजे में कहा, 'विपक्ष एकजुट होकर पहले भी कुछ नहीं कर पाया। खड़गे ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 3600 किलोमीटर पैदल चलाया। बावजूद 3 राज्यों की जनता ने मोदी जी को ही चुना। आगे भी जनता मोदी जी को चुनने का मन बना चुकी है। नरेंद्र मोदी जी 2024 में फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story