×

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को बताया NON SERIOUS, कहा-यूपी में दूसरे नंबर के लिए लड़ेगा विपक्ष

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे को उनका अपना फैसला बताया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार या गृह मंत्रालय की ओर से उन पर इस्तीफे के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया। उन्होंने कही कि कांग्रेस नेताओं के आरोपों को जनता गंभीरता से नहीं लेती।

zafar
Published on: 23 Dec 2016 11:39 AM GMT
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को बताया NON SERIOUS, कहा-यूपी में दूसरे नंबर के लिए लड़ेगा विपक्ष
X

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को बताया NON SERIOUS, कहा-यूपी में दूसरे नंबर के लिए लड़ेगा विपक्ष

बाराबंकी: केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ' नॉन सीरियस ' व्यक्ति बताया है। पीएम मोदी पर राहुल गांधी के आरोपों की चर्चा के दौरान मनोज सिन्हा ने कहा कि सीरियस लोगों की बात करिये। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर बेबुनियाद आरोप मढ़ने का आरोप लगाया। मनोज सिन्हा ने कांग्रेस के साथ ही सपा और बसपा की भी चुटकी ली।

कांग्रेस-राहुल, नॉन सीरियस

-केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे को उनका अपना फैसला बताया।

-उन्होंने कहा कि भारत सरकार या गृह मंत्रालय की ओर से उन पर इस्तीफे के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया।

-इस सिलसिले में कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस और उसके नेताओं को गंभीरता से नहीं लेती।

दूसरे नंबर की तैयारी में सपा-कांग्रेस

-यूपी में सपा और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर मनोज सिन्हा ने कहा कि गठबंधन करके वे लोग दूसरे नम्बर के लिए लड़ेंगे।

-मनोज सिन्हा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 300 सौ सीटें जीत कर पहले स्थान पर रहेगी।

-17 पिछड़ी जातियों को एससी में शामिल करने के फैसले को उन्होंने चुनावी हथकंडा बताते हुए कहा कि यूपी सरकार को इसका अधिकार ही नहीं है।

-उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित न किये जाने के सवाल पर मनोज सिन्हा ने कहा कि हमने कई राज्यों में बगैर मुख्यमंत्री घोषित किये चुनाव जीता है। यूपी के बारे में संसदीय बोर्ड उचित फैसला करेगा।

चल रहा है मोदी मैजिक

-नोटबंदी के डेढ़ महीने बाद भी बैंकों पर लगी कतारों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हालात सामान्य हो रहे हैं और मोदी मैजिक चल रहा है।

-उन्होंने कहा कि 60 सालों तक जिन्होंने गरीबों की राजीनीति का टैग लगाए रखा, वह टैग हट गया है, इसलिए अब वे लोग हो हल्ला कर रहे हैं।

-मनोज सिन्हा ने कहा कि 15 लाख पीओएस लग चुके हैं, और एसबीआई और बीएसएनएल के प्रयासों से अब मोबाइल फोन से ही पैसा डिपॉजिट और विद ड्रॉ किया जा सकता है।

राम मंदिर मुद्दा नहीं

-प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने कहा कि राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं है। चुनाव का मुद्दा भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था है।

-पंकज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को आज़म खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का साथ चाहिए मगर भाजपा को राम भक्तों का साथ चाहिए।

-केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह बाराबंकी के दौरे पर आए थे।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Next Story