×

Hamirpur: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पीड़ितों की मदद

Hamirpur News: मुख्यालय से होकर गुजरने वाली यमुना व बेतवा नदियों में आई बाढ़ जायजा लेने के लिए कई मंत्रियों का दौरा हो चुका है।

Network
Report Network
Published on: 1 Sep 2022 2:28 PM GMT
Hamirpur News
X

बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन करती केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (न्यूज़ नेटवर्क)

Hamirpur News: मुख्यालय से होकर गुजरने वाली यमुना व बेतवा नदियों में आई बाढ़ जायजा लेने के लिए कई मंत्रियों का दौरा हो चुका है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ने मुख्यालय पहुंच बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को अपने हाथ से भोजन खिलाया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गुरुवार को मुख्यालय पहुंची जहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसी बाढ़ सन 1983 में आई थी, तब बहुत तबाही हुई थी। इस वर्ष तटबंधो के बने होने से पहले की अपेक्षा काफ़ी राहत रही है। मंत्री ने जायजा के पश्चात बाढ़ राहत शिविरों में पहुंच पीड़ितों से उनकी परेशानियों के विषय में पूछा और उनको अपने हांथो से भोजन परोस कर खिलाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार की बाढ़ से जो तबाही हुई है वह तो है ही, साथ ही किसानो को भी बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानो के हुए नुकसान का सर्वें करा कर विभिन्न योजनाओं के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नगर संयोजक नीरज कुमार मिश्रा की अगुवाई में भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय में रेलवे स्टेशन स्थापित करने की मांग को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री,ग्राम विकास साध्वी निरंजन ज्योति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जिला मुख्यालय में रेलवे स्टेशन ना होने पर मुख्यालय वासियो को 15 से 20 किलोमीटर दूर जाकर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।

जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के तहत 2014 व 2019 में रेलवे स्टेशन बनने का सर्वे हो चुका है लेकिन आज तक उसमें किसी भी प्रकार की अग्रिम कार्यवाही नहीं हुई है। कहा कि सड़क मार्ग दुर्घटनाओं में पिछले 7 माह में 435 से अधिक दुर्घटनाओ में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मुख्यालय में रेलवे स्टेशन बनवाने हेतु अग्रिम कार्रवाई करने की मांग की है।इस दौरान सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, राधा चौरसिया जिला उपाध्यक्ष, नीरज कुमार मिश्रा,नगर संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, विनीत सिंह एडवोकेट, अशोक निषाद गुरु आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story