×

काशी के गोलगप्पे खाते नजर आईं स्मृति ईरानी, लोगों के साथ खिंचवाई सेल्फी

राजनीतिक गतिविधियों से दूर स्मृति ईरानी काशी की गलियों में घूमने के लिए निकल पड़ी। गोलगप्पे की दुकान देखी तो उनके कदम खुद पर खुद रुक गए।

Shivani Awasthi
Published on: 28 Feb 2021 3:02 PM GMT
काशी के गोलगप्पे खाते नजर आईं स्मृति ईरानी, लोगों के साथ खिंचवाई सेल्फी
X

वाराणसी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को पूरे बनारसी मूड में नजर आईं। राजनीतिक गतिविधियों से दूर स्मृति ईरानी काशी की गलियों में घूमने के लिए निकल पड़ी। गोलगप्पे की दुकान देखी तो उनके कदम खुद पर खुद रुक गए। स्मृति ईरानी ने आम लोगों के साथ उन्होंने गोलगप्पे खाए और सेल्फी भी खिंचवाई।

स्मृति ईरानी ने चखा गोलगप्पे का स्वाद

रविवार को मिशन पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी का महामंथन चल रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम समेत पार्टी के कई दिग्गजों का जुटान बनारस में हुआ है। हरहुआ में गोकुलधाम में आयोजित बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला शहर की ओर चल पड़ा। इस बीच जैसे ही उनकी कार कचहरी के पास पहुंची। स्मृति ईरानी ने गोलगप्पे की दुकान देख कार को रुकवाया दिया। वो सीधे दुकान में दाखिल हुईं और दुकानदार से गोलगप्पे खिलाने को बोला। केंद्रीय मंत्री को अपने सामने देख एकबारगी दुकानदार को भी विश्वास नहीं हुआ।

बनारसी खानपान की मुरीद हैं स्मृति ईरानी

स्मृति से जब दुकानदार से कहा कि गोलगप्पे आपको कैसे लगे तो उन्होंने कहा कि हर हर महादेव भईया खुश रहिए स्वस्थ्य रहिए। मंत्री को गोलगप्पे खाता देख स्थानीय भीड़ लग गयी और लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारे से उनका स्वागत भी किया।

ये भी पढ़ें -नड्डा ने बताया जीत का फॉर्मूला, BJP कार्यकर्ताओं को दिया ‘मिशन 2022’ का टास्क

वहीं कुछ महिलाओं ने उनके साथ सेल्फ़ी भी ली। केंद्रीय मंत्री का गोलगप्पे खाते का वीडियो शहर में तेजी से वायरल हो रहा है। स्मृति ईरानी बनारसी खानपान की मुरीद हैं। इसके पहले भी वो चौक इलाके में प्रसिद्ध बनारसी कचौड़ी का स्वाद ले चुकी हैं। स्मृति ईरानी के अलावा केशव प्रसाद मौर्य भी बनारस के रंग में रंगे नजर आए। शनिवार को उन्होंने नदेसर इलाके में अड़ी लगाई. चाय की चुस्कियां ली और पान घुलाया था।

रिपोर्ट- आशुतोष सिंह

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story