×

VIDEO: सर्जिकल स्ट्राइक पर वेंकैया नायडू का बयान, अब बोलना नहीं है, बल्कि करना है

भविष्य में सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर वेंकया नायडू ने कहा कि अब बोलना नहीं, बल्कि करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिच्छू के काटने के बाद चोरी करने आया चोर भी चुप्पी साध लेता है। आज पाकिस्तान का वही हाल है।

zafar
Published on: 4 Oct 2016 2:41 PM GMT
VIDEO: सर्जिकल स्ट्राइक पर वेंकैया नायडू का बयान, अब बोलना नहीं है, बल्कि करना है
X

venkaiah naidu-surgical strike

कानपुर: केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा है कि केजरीवाल और एक कांग्रेसी ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक का सुबूत मांगा है, उन्हें सुबूत मिलेगा। भविष्य में सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर वेंकैया नायडू ने कहा कि अब बोलना नहीं, बल्कि करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिच्छू के काटने के बाद चोरी करने आया चोर भी चुप्पी साध लेता है। आज पाकिस्तान का वही हाल है।

चोर जैसी चुप्पी

-वेंकैया नायडू ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद का सबूत देने की जरूरत नहीं है।

-उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान की चुप्पी वैसी ही है, जैसी चोर के साथ होती है।

-चोरी करने आए चोर को बिच्छू काट ले तो वह चिल्लाता नहीं है। उसे पता होता है कि अगर चिल्लाया तो पकड़ा जाएगा।

-केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू ने कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के दौरान मीडिया के सवाल पर यह बात कही।

जिन्हें चाहिए, सुबूत मिलेगा

-वेंकैया नायडू ने कहा कि पाकिस्तान अपने मर गए नागरिक का दाह संस्कार करने को भी तैयार नहीं होता।

-उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की स्थिति यह है कि मारे गए लोगों को अपना नागरिक नहीं बताता, यही उसका दुर्भाग्य है।

-केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर किसी के मन में शंका नहीं है। जिन्हें है, उन्हें सुबूत मिलेगा।

पाक की आतंक नीति

-वेंकैया नायडू ने कहा कि तनाव हमने नहीं पैदा किया।पाकिस्तान की सरकारी नीति है आतंकवाद को फैलाना।

-पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने के साथ उसकी फंडिंग औऱ सहायता कर रहा है।

-पाकिस्तान ने हाल में 20 बार घुसपैठ की कोशिश की है। उरी और पठानकोट होने के बाद लोगों ने सोचा कि इसका जवाब दिया जाना चाहिए।

आगे भी सबक सिखाएंगे

-उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान को संदेश चला गया। पूरी दुनिया को भी संदेश पहुंच गया।

-केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम पड़ोसियों के साथ शांति के रिश्ते चाहते हैं, लेकिन वो हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करे और आतंक को बढ़ावा दे तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इनको सबक सिखाया है और आगे भी सिखाएंगे।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

venkaiah naidu-surgical strike

venkaiah naidu-surgical strike

venkaiah naidu-surgical strike

zafar

zafar

Next Story