×

Sakshi Maharaj: नया नहीं साक्षी महाराज के बयान पर विवाद, पहले भी विवादित भाषण देकर सुर्खियों में रहे, जानें पूरा मामला

Sakshi Maharaj Controversy: देश में बीते कुछ समय में हुई हिंसा और पथराव की घटनाओं को लेकर साक्षी महाराज ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके चलते वह सुर्खियों में हैं।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Shreya
Published on: 24 April 2022 9:36 AM GMT
Sakshi Maharaj: नया नहीं साक्षी महाराज के बयान पर विवाद, पहले भी विवादित भाषण देकर सुर्खियों में रहे, जानें पूरा मामला
X

साक्षी महाराज (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sakshi Maharaj Controversial Statement: अपने विवादित बायनों और भाषणों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने देश और प्रदेश में उत्पन्न वर्तमान के हालातों को लेकर एक और विवादित बयान दिया है। दरअसल, देश में बीते कुछ समय में हुई हिंसा और पथराव की घटनाओं के चलते साक्षी महाराज ने बयान (Sakshi Maharaj Statement) दिया है।

बतौर साक्षी महाराज यदि आपके घर पर भीड़ अचानक से हमला कर दे तो पुलिस (Police) का इंतज़ार न करें बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए असली का तीर-कमान और कोल्ड-ड्रिंक की बोतलें रखें। साक्षी महाराज इससे पहले भी अपने विवादित बायनों (Controversial Statements) के चलते सुर्खियों में आ चुके हैं।

साक्षी महाराज (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

क्या है साक्षी महाराज का बयान?

साक्षी महाराज ने तीर-कमान और कोल्ड-ड्रिंक की बोतलें रखने का यह बयान एक धर्म विशेष के खिलाफ दिया है। धर्म विशेष क्यों यह आप उनके इस फेसबुक पोस्ट (Facebook Post) के ज़रिए समझ जाएंगे। साक्षी महाराज ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि- "आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक से ये भीड़ आ जाए तो इससे बचने का कुछ उपाय है आपके पास! अगर नहीं है तो कर लीजिए, पुलिस बचाने नहीं आएगी बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी, जब यह लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा, ऐसे मेहमानों के लिये कोल्ड ड्रिंक की एक दो पेटी, कुछ ओरिजनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिए।। जय श्री राम।।"

साक्षी महाराज का फेसबुक पोस्ट

साक्षी महाराज अन्य विवादित बोल

उन्नाव से भाजपा सांसद अपने अन्य कार्यों के लिए कम तथा भड़काऊ भाषण और बयान के लिए अधिक जाने जाते हैं। साक्षी महाराज ने पूर्व में भी विवादित बयान दिए थे, जिसके चलते वह लगातार सुर्ख़ियो में बने रहते हैं।

आपको बता दें कि बीते जनवरी माह में साक्षी महाराज ने धर्म संसद में संतों द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कहा था कि हम बोलें तो हमारे ऊपर एफआईआर हो जाती है लेकिन इब बुखारी और ओवैसी जैसे लोग कुछ भी बोलते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं होती।

बीते वर्ष सितंबर माह में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब साक्षी महाराज से महंगाई पर सवाल किया गया था तो उन्होनें कहा था कि महंगाई कहाँ है? बाहर निकलकर देखिए शराब और मांस की दुकानों पर जमकर भीड़ लगी हुई है।

बीते फरवरी माह में उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान साक्षी महाराज लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह का प्रचार करने गए थे। इस दौरान धर्म विशेष को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि हम दो हमारे दो के साथ उनके भी दो का नारा अमल में लाना चाहिए। यह नया भारत है और अब यहां 4 बीवी और 40 बच्चे किसी भी हाल में नहीं चलेंग।

इसी के साथ साक्षी महाराज ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा भारत में मुसलमानों को असुरक्षा की भावना पर कहने को लेकर साक्षी महाराज ने कहा था कि भारत में सत्ता की कुर्सी से हटते ही धर्म विशेष के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति को डर लगने लगता है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story