×

Unnao Car Accident News: आराम कर रहे वृद्ध व किशोर को कार ने रौंदा, वृद्ध की मौत, किशोर जख्मी

Unnao Car Accident News: मियागंज की ओर से आ रहे कार चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे आराम कर रहे वृद्ध व किशोर को चपेट में ले लिया।

Naman Mishra
Report Naman MishraPublished By Shashi kant gautam
Published on: 20 March 2022 1:09 PM GMT
Jhansi news today 4 people died in different Places due to Accident
X

Jhansi: झांसी में हादसों में हुई 4 लोगों की मौत : Photo - Social Media

Unnao News: जनपद उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र (Asiwan Police Station Area) के मियागंज सफीपुर मार्ग के किनारे आराम कर रहे वृद्ध व किशोर को रविवार दोपहर बेकाबू कार ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौत (death of old man) हो गई। जख्ती किशोर को स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर सफीपुर की ओर भाग निकला।

आसीवन तरफ नई बस्ती गांव (new basti village) के रहने वाले वृद्ध अजय कुमार दीक्षित कानपुर में परिवार के साथ रहकर पान की दुकान चलाता था। होली का त्योहार मनाने के लिए रविवार को गांव आया था। अपना बगीचा देख कर मियागंज सफीपुर मार्ग पर बेल्हा बाबा के स्थान पर दर्शन करने के बाद सड़क किनारे पेड़ की छाया में बैठ कर आराम करने लगा था।

कार चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया

इसी दरम्यान गांव का ही रहने वाले मनोज पाल का दस वर्षीय बेटा सत्यम मवेशी चराने आ गया था। वह भी पास ही बैठ गया। तभी मियागंज की ओर से आ रहे कार चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे आराम कर रहे अधेड व किशोर को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां अजय को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

किशोर सत्यम की हालत नाजुक

जबकि डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद किशोर सत्यम की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि मृतक गांव नहीं पहुंचा था। सूचना पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

अजय के बेटा व बेटी पुलिस में करते हैं नौकरी

मृतक वृद्ध अजय तीन भाइयों के बीच सबसे छोटा था। बड़े भाई जमुना दीक्षित व लालता दीक्षित हैं। सभी भाई गांव में ही रहते हैं। मृतक अजय का एक बेटा गोपाल दीक्षित व बेटी अपूर्वा दीक्षित हैं। दोनों उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) में नौकरी करते हैं। मौत की खबर मिलने पर पत्नी विनोदनी आहत हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story