×

उन्नाव दर्दनाक कांड: पेड़ से बंधी मिली तीन नाबालिग बच्चियां, दो की मौत

हाथरस जिले में महिला अपराध से जुड़ा मामला लोग भूले भी नहीं होंगे कि अब उन्नाव जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां बुधवार को खेत में चारा लाने गयी तीन लड़कियां पेड़ से बंधी मिली, जिसमे से दो की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Shivani Awasthi
Published on: 17 Feb 2021 5:40 PM GMT
उन्नाव दर्दनाक कांड: पेड़ से बंधी मिली तीन नाबालिग बच्चियां, दो की मौत
X
उन्नाव केस: दोनों मृत लड़कियों का हुआ अंतिम संस्कार, दफनाई गयीं बेटियां

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में महिला अपराध से जुड़ा मामला लोग भूले भी नहीं होंगे कि अब उन्नाव जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां बुधवार को खेत में चारा लाने गयी तीन लड़कियां पेड़ से बंधी मिली, जिसमे से दो की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे कानपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

खेत में चारा लेने गईं लड़कियों की संदिग्ध हालात में मौत

खबर उन्नाव से आ रही है, बताया जा रहा है कि जिले के असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाठकपुर के मजरे बबु रहा में आज दोपहर 3:00 बजे के करीब संतोष पासी की 15 साल की बेटी कोमल, काजल (14) पुत्री सूरजपाल पासी और रोशनी (16) पुत्री सूर्य बली बबु नाला के पास सूर्य बली के खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गई थी।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/unnao-crime-three-minor-girls-found-tied-in-farm-two-dead-one-critical-refer-to-kanpur-hospital-2.mp4"][/video]

हालत बिगड़ने पर तीसरी किशोरी को कानपुर के हैलट किया रेफर

तीनो लड़कियां शाम तक घर वापस नहीं आयीं तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने लड़कियों की खोज शुरू की। जब वे सूर्यबली के खेत में पहुंचे तो तीनो लड़कियों को एक पेड़ से दुपट्टे में बंधे देखा। सबकी मरणाशन्न हालत में थी। उन्हें देख पूरे गाँव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल तीनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा पर भर्ती करवाया। हालाँकि डॉक्टरों ने कोमल (15 वर्ष) और काजल (14 वर्ष) को मृतक घोषित कर दिया। वहीं रोशनी को जनपद अस्पताल उन्नाव के लिए रेफर कर दिया। वहीं उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने के बाद ताजा जानकारी के मुताबिक रौशनी को कानपुर अस्पताल भेजा गया है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/02/unnao-crime-three-minor-girls-found-tied-in-farm-two-dead-one-critical-refer-to-kanpur-hospital.mp4"][/video]

एक पेड़ से मरणासन्न हालत में मिली तीनों लड़कियां

मामले में स्थानीय लोगों के अनुसार रोशनी की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल से लेकर बबुरा गांव को पुलिस के आला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने फ़ोर्स के साथ छावनी में तब्दील कर दिया है। फिलहाल उनकी हालत संशय बना हुआ है। लोगों को इस बात की आशंका है कि बच्चियों के साथ रेप हुआ है। हालाँकि अब तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि बच्चियों की मौत कैसे हुई।

ये भी पढ़ेँ- औरैया: DM ने वृद्धाश्रम में मनाया बेटी का पहला जन्मदिन, बुजुर्गों को दिए उपहार

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story