×

उन्नाव हत्याकांड में बड़ा खुलासा: आरोपी ने कबूला जुर्म, पुलिस ने बताई सच्चाई

आज पुलिस मे उन्नाव किशोरियों की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। यूपी पुलिस ने बताया की आरोपी विनय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। ये एक तरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है।

Shivani Awasthi
Published on: 19 Feb 2021 2:10 PM GMT
उन्नाव हत्याकांड में बड़ा खुलासा: आरोपी ने कबूला जुर्म, पुलिस ने बताई सच्चाई
X
उन्नाव केस: दोनों बेटियों को परिवार ने दफनाया, फोर्स की निगरानी में अंतिम संस्कार

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दो नाबालिग लड़कियों की मौत और तीसरी की गंभीर हालत मामले में बड़े खुलासे हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से पुलिस जांच में लगी थी कि लड़कियों की हत्या क्यों और किसने की। इस मामले में पुलिस ने गुरूवार को चार लोगों को हिरासत में भी लिया था, जिनमे से दो को आज शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने किया किशोरी हत्याकांड का खुलासा

दरअसल, बुधवार की देर शाम तीन नाबालिग लड़कियां खेत में एक पेड़ में दुपट्टे से बंधी पाई गयीं थीं। इनमे से दो की मौत हो गयी और एक की हालत गंभीर होने के चलते उसका कानपुर में इलाज चल रहा है। तीनो लड़कियों एक ही परिवार की थीं। इस घटना के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों को जहर दिया गया था। वहीं पीड़िता के भाई का कहना था कि लड़कियां दुपट्टे से बंधी थीं हालाँकि उनके शरीर पर कोई निशान नहीं थे, ऐसे में भाई के बयां पर भी पुलिस जांच में लगी थी।

ये भी पढ़ेँ- 18 सांसदों ने पूछा ‘मुर्गे’ का हालचाल, पूरी बात जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

आरोपी विनय ने कबूला जुर्म

पुलिस ने बीते दिन चार लोगों को हिरासत में लिया था। जिनमें से दो की गिरफ्तारी के साथ आज पुलिस मे उन्नाव किशोरियों की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

एक तरफा प्रेम में की लड़कियों की कीटनाशक दवा देकर हत्या

यूपी पुलिस ने बताया की आरोपी विनय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। ये एक तरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है। आरोपी विनय की तीनों में से के लड़की से दोस्ती थी। लेकिन लड़की ने प्रेम संबंध रखने से इंकार कर दिया तो विनय ने उसकी हत्या कर दी। लड़की को विनय ने कीटनाशन देकर मार डाला। उसके साथ ही अन्य दोनों लड़कियों की भी जहर देकर हत्या कर दी गयी।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story