×

उन्नाव जा रही प्रियंका गांधी को ग्रामीणों ने बीच रास्ते में रोका, कही ये बड़ी बात

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को उन्नाव रेप पीड़ित को जिंदा जला देने से मौत के मामले में पीड़िता के परिजनों से मिलने उसके पैतृक गांव पहुंची। इस बीच उन्हें रायबरेली के खुश्ठी गांव के ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।

Aditya Mishra
Published on: 7 Dec 2019 11:08 AM GMT
उन्नाव जा रही प्रियंका गांधी को ग्रामीणों ने बीच रास्ते में रोका, कही ये बड़ी बात
X

रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को उन्नाव रेप पीड़ित को जिंदा जला देने से मौत के मामले में पीड़िता के परिजनों से मिलने उसके पैतृक गांव पहुंची।

इस बीच उन्हें रायबरेली के खुश्ठी गांव के ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। प्रियंका ने उन्हें आश्वस्त किया के वो एक डेढ़ घंटे में लौटकर उनसे मिलेगी। जिस पर ग्रामीणों ने कहा भूल न जाना, प्रियंका ने कहा नहीं भूलूंगी नहीं।

आपको बता दें कि खीरों थाना क्षेत्र ख़ुश्ठी गांव के ग्रामीण फिलवक्त छुट्टा जानवरों के आतंक की समस्या से ग्रस्त हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने छुट्टा जानवरो को तालाब पर बाध दिया था और एसडीएम को बुलाये था।

ये भी पढ़ें...यूपी: प्रियंका गांधी का पता बदला, अब ये होगा स्थायी ठिकाना

इस बीच ग्रामीणों को खबर मिली की प्रियंका गांधी का काफिला उनके गांव से होकर गुजरने वाला हैं तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर जमा हो गए।

उधर उन्नाव रेप पीड़िता के जिंदा जला देने के मामले में उसकी मौत के बाद प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने उन्नाव स्थित उसके पैतृक गांव जा रही थीं।

प्रियंका लखनऊ से मोहनलालगंज होते हुए बछरावां, गुरूबक्शगंज होते हुए खीरो के ख़ुश्ठी गांव के रास्ते उन्नाव जा रही थीं। जैसे ही ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी आते हुए देखा भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर आ गए।

प्रियंका ने ग्रामीणों से कही ये बात

इस पर प्रियंका ने गाड़ी रुकवाया और उतर कर ग्रामीणों से मिली। ग्रामीणों से कहा अभी मुझे एक डेढ़ घंटा लगेगा लौटकर आ जाएंगे। जिस पर ग्रामीणों ने कहा भूल न जाना तो जवाब में प्रियंका बोलीं नहीं भूलूंगी। ग्रामीणों ने कहा आपका ही क्षेत्र है।

ग्रामीणों से किए हुए वादे को निभाते हुए प्रियंका गांधी कुछ समय के बाद जब पलटी तो उन्होंने गाड़ी ख़ुश्ठी गांव की ओर मुड़वाया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण उनका इन्तेजार कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया की छुट्टा जानवर उनकी फ़सल चौपट कर रहे हैं।

इस पर प्रियंका ने कहा कि ये हाल पूरे प्रदेश में हैं। हमने इलेक्शन में बार बार ये मुद्दा उठाया था। प्रियंका गो शाला के पास पहुंची और ग्रामीणों से कहा हम अपने लोगों से कहेगे वो यहां रहेगे। प्रियंका के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आदि नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...प्रियंका गांधी की वो रात! जब बेड पर सोया था ये शख्स, जानिए फिर क्या हुआ

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story