×

Toll Tax: आज से उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, इतना बढ़ गया टोल टैक्स

Toll Tax: आज यानि शुक्रवार से उन्नाव रायबरेली हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स चुकाना होगा। सुबह आठ बजे से टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई है।

Jugul Kishor
Published on: 1 March 2024 2:21 AM GMT
Toll Tax
X

टोल प्लाजा (सोशल मीडिया)

Toll Tax: उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर घूमना आज यानि शुक्रवार (01 मार्च) से महंगा हो गया है। आज से आपको पर हाईवे पर गाड़ी चलाने के लिए टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग ने बदरका मोड़ से रायबरेली के लालगंज तक एनएच-31 का चौड़ीकरण करके फोरलेन सड़क तैयार कर ली है। अकबावाद गांव के पास एनएचआई ने टोल प्लाजा बनाया है। दिल्ली मुख्यालय ये अनुमति मिलने के बाद आज यानि शुक्रवार से हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स चुकाना होगा। सुबह आठ बजे से टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक उन्नाव से रायबरेली और रायबरेली से उन्नाव प्रत्येक दिन लगगभ दस हजार वाहन आते जाते हैं। शहर के अंदर जाने वाले इन वाहनों से जाम की समस्या बनती है। जिससे लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एनएचआई ने कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के बदरका मोड़ से 65 किलोमीटर के हिस्से को फोरलेन कर दिया है। हाईवे में उन्नाव से लालगंज के बीच एक बाईपास, चार रेलवे ओवर ब्रिज यानी आरओबी और 12 अंडरपास बनाए गए हैं, जिससे वाहन सवार बिना रुकावट निकल सकें।

टोल की दरें

वाहन एक तरफ का किराया डबल साइड का किराया

कार, जीप, वैन या हल्के मोटर यान - 110 170

मिनी बस, हल्के व्यावसायिक वाहन - 180 270

बस या ट्रक दो एक्सल - 380 570

भारी वाहन तीन एक्सल - 415 625

भारी वाहन, चार से छह एक्सल - 595 895

भारी वाहन, सात या अधिक एक्सल - 725 1,090

अब इस फोरलेन हाईवे के जरिए वाहन चालक बिना किसी रूकावट के बदरका, सिकंदरपुर, बेथर, बीघापुर, तकिया होते हुए लागगंज जा सकेंगे। इस मार्ग के रखरखाव और टोल टैक्स वसूलने के लिए अकवाबाद गांव में टोल प्लाजा बनाया है। आज यानी शुक्रवार सुबह आठ बजे से टोल प्लाजा का संचालन शुरु हो गया है। टोल प्लाजा पर दोनों तरफ आवागमन के लिए 16 शुल्क बूथ बनाए गए हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story